फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nandamuri Balakrishna will get Padma Bhushan award Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu Junior NTR Venkatesh

Nandamuri Balakrishna: नंदमुरी बालकृष्ण को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, इन साउथ सितारों ने दी बधाई

Sun, 26 Jan 2025 11:22 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण सम्मान मिलने की घोषणा के बाद साउथ सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें इस सम्मान की बधाई दी है।

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna will get Padma Bhushan award Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu Junior NTR Venkatesh
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : एक्स @SitharaEnts

विस्तार

अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण उन गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नंदमुरी बालकृष्ण इंडस्ट्री बलाय्या या एनबीके के नाम से भी जाने जाते हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता जूनियर एनटीआर और वेंकटेश दग्गुबाती ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

नंदमुरी को मिला पुरस्कार
19 भारतीयों को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। तेलुगु स्टार नंदमुरी को उनके समर्पण, भारतीय सिनेमा में उनकी दीर्घकालिक विरासत और उनके परोपकारी योगदान के लिए तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार,पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Padma Awards 2025: तीन बार विधायक, 100 से ज्यादा फिल्मों में काम, अब बालकृष्ण को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई
चंद्रबाबू नायडू ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, तेलुगू सिनेमा के दिग्गज और हिंदूपुर के विधायक नंदमुरी को पद्म भूषण से सम्मानित करने की बधाई। महान एनटीआर गारू की विरासत को कायम रखते हुए, आपने सिनेमा, राजनीति और परोपकार में उत्कृष्टता हासिल की है। आपके जनकल्याण समर्पण को भी सभी जानते हैं। यह एक सच्चे आइकन और दयालु नेता के लिए एक सुयोग्य सम्मान है।" पोस्ट के साथ उन्होंने बालकृष्ण के साथ तस्वीर भी शेयर की है।
 
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर ने भी दी बधाई
नंदमुरी को पद्म भूषण पुरस्कार मिलने पर जूनियर एनटीआर ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा, बाला बाबाई को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सम्मान सिनेमा में आपके अद्वितीय योगदान और आपकी अथक सार्वजनिक सेवा का प्रमाण है।
 

वेंकटेश दग्गुबाती ने की पोस्ट
साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने भी बलाय्या को पद्म भूषण मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- सिनेमा में आपके काम और सार्वजनिक सेवा के प्रति आपके समर्पण के लिए यह बिल्कुल सुयोग्य सम्मान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed