{"_id":"5a8ea2924f1c1b5e028b6b0c","slug":"navya-naveli-to-jhanvi-kapoor-know-new-affairs-of-b-town","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की बेटी ईशान को तो अमिताभ की नातिन नव्या इन्हें कर रहीं डेट, जानिए B-टाउन के नए अफेयर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की बेटी ईशान को तो अमिताभ की नातिन नव्या इन्हें कर रहीं डेट, जानिए B-टाउन के नए अफेयर्स
Thu, 22 Feb 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ब्रेकअप-पैचअप आम बात है। समय बदलने के साथ अब इंडस्ट्री में भी नई प्रतिभाएं अपना करियर संवारने में जुटे हुए हैं। इन स्टार किड्स की डेटिंग की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ पर निगरानी रखने के लिए हर दिन टाइगर का फोन चेक करती हैं और उनके कॉल्स और मेसेजेस की डिटेल्स पर नजर रखती हैं। आइए एक नजर डालते हैं बी टाउन की नई पीढ़ी के अफेयर्स-रिलेशनशिप पर...
2 of 5
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर लंबे समय से अको डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया। मीडिया में मशहूर इस जोड़ी के नए-नए प्यार को भूनाने के लिए डायरेक्टर करण जौहर फिल्म 'धड़क' से दोनों को डेब्यू कराने जा रहे हैं।
3 of 5
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को पार्टी और वेकेशन मनाते कई बार देखा गया। पिछले ढाई साल से यह जोड़ी चोरी-छिपे एक-दूसरे को डेट कर रही थी। अब दोनों इस साल शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैसे तो अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली का फिलहाल बॉलीवुड डेब्यू करने का कोई इरादा नहीं। बावजूद इसके वे अक्सर मीडिया के कैमरे के फोकस में बनीं रहतीं हैं। चर्चा थी कि नव्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन को डेट कर रहीं हैं। मगर लंदन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये हसीना हैरी गिलिस को डेट कर रही हैं। जो सेवन ऑक्स स्कूल में उनके क्लासमेट रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट भी अक्सर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के स्पॉट होती रहती हैं। बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आईं थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा। वैसे फिलहाल आलिया रणवीर कपूर के साथ अपने नए अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। एक टॉक शो में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा ने भी इसका जिक्र किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।