{"_id":"64318942da9c4ed18b0c9955","slug":"nawazuddin-siddiqui-urvashi-rautela-get-notice-for-endorsing-misleading-advertisement-by-consumer-authority-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urvashi-Nawazuddin: उर्वशी-नवाजुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रामक विज्ञापन का समर्थन करने पर भेजा गया नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi-Nawazuddin: उर्वशी-नवाजुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रामक विज्ञापन का समर्थन करने पर भेजा गया नोटिस
Sat, 08 Apr 2023 09:03 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sat, 08 Apr 2023 09:03 PM IST
सार
भ्रामक विज्ञापन का समर्थन करने पर नवाजुद्दीन और उर्वशी रौतेला को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उर्वशी रौतेला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने गेमिंग कंपनी लोटस 365 पर एक नोटिस जारी किया है। उपभोक्ता संरक्षण ने अखवारों में प्रकाशित एक विज्ञापन का संज्ञान लिया था। विज्ञापन में दावा किया गया था कि फर्म 2015 के बाद भारत का सबसे भरोसेमंद खेल एक्सचेंज है।
उर्वशी और नवाजुद्दीन को भेजा गया नोटिस
कंपनी को अब अपने इन दावों का प्रमाण पेश करने के लिए कहा गया है। इस बीच इस ब्रांड को एंडोर्स करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उर्वशी रौतेला जैसे सेलिब्रिटीज को भी नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें भी जवाब देने के लिए कहा गया है, कि कंपनी को समर्थन देने से पहले उन्होंने कैसे तय किया कि उनका दावा सही था। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने सेलेब्स से कहा था कि वे प्रोडक्ट्स के लिए साइन अप से पहले स्पेसिफिक डिलिजेंस करें। इन सेलेब्स को भी यह साबित करना होगा कि उन्होंने ब्रांड के किए गए दावों का समर्थन करने से पहले उनकी प्रमाणिकता को कैसे देखा था।
कियारा की कातिलाना अदाओं ने लूटा दिल और शमा के बोल्ड लुक ने लगाई आग
विज्ञापन
नवाज और उर्वशी समेत तीन सेलेब्स को भेजा गया नोटिस
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नवाजुद्दीन और उर्वशी समेत तीन सेलेब्स को कंपनी के भ्रामक विज्ञापन का समर्थन करने के लिए नोटिस भेजा गया है। इस मामले में कार्रवाई शुरू होने से पहले फर्म और मशहूर कलाकारों से प्रतिक्रिया मांगी है।
नवाजुद्दीन के लिए खड़ी हुई एक और मुश्किल
आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी पत्नी के साथ विवाद के चलते कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इन सभी के बीच एक और मुश्किल उनके लिए खड़ी हो गई है।
Rahhat Shah Kazmi: 'एम आई नेक्स्ट' के निर्माता राहत काजमी ने बदला अपना नाम, PAK से जुड़े हैं वजह के तार