फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neeyat teaser released Vidya Balan turns detective in classic murder mystery trailer will out on 22 june

Neeyat: मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'नीयत' का टीजर रिलीज, जासूस बन विद्या बालन ने मचाया तहलका

Wed, 21 Jun 2023 12:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:09 PM IST
सार

विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'नीयत' का धमाकेदार टीजर जारी किया। साथ ही पोस्टर के साथ फिल्म से अपना लुक को साझा किया।

विज्ञापन
Neeyat teaser released Vidya Balan turns detective in classic murder mystery trailer will out on 22 june
नीयत - फोटो : Instagram

विस्तार

विद्या बालन अपनी आखिरी रिलीज 'मिशन मंगल' के बाद फिल्म 'नीयत' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्राइम वीडियो और विक्रम मल्होत्रा के जरिए निर्मित इस फिल्म के लिए अभिनेत्री अपनी फिल्म 'शकुंतला देवी' के निर्देशक अनु मेनन के साथ सहयोग करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

'नीयत' का टीजर
आज बुधवार को विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'नीयत' का धमाकेदार टीजर साझा किया। कैप्शन में लिखा, "रहस्यों और उद्देश्यों की दुनिया का खुलासा होगा। देखिए 'नीयत'। सात जुलाई को केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" टीजर की शुरुआत एक आवाज के साथ होती है। टीजर में कहा गया कि "संदिग्ध आ रहे हैं, मकसद बन रहे हैं, तैयार हो जाओ दोस्तों, एक रहस्य आ रहा है।" मर्डर मिस्ट्री फिल्म के टीजर में एक जासूस के रूप में विद्या बालन का पहला लुक भी नजर आया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)



Kagana Ranaut: कंगना ने ‘टीकू वेड्स शेरू’ से प्रोडक्शन की दुनिया में रखा कदम, बोलीं- पैसा कमाना मकसद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

'नीयत' से विद्या का पहला लुक
अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर दिलचस्प पोस्टर के साथ फिल्म से अपना लुक को साझा किया और लिखा, "मीरा राव से मिलें। एक क्लासिक मर्डर मिस्ट्री में इतनी क्लासिक जासूस नहीं। ट्रेलर कल आएगा। 'नीयत' सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'' 'नीयत' की कहानी की बात करें तो यह एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके शक के दायरे में कई किरदार हैं। हालांकि, असली कातिल कौन है? यह देखना काफी दिलचस्प होगा। 'नीयत' का जारी किया गया पोस्टर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है।

Bigg Boss OTT 2: घर से बाहर होने के बाद सलमान खान पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, गर्लफ्रेंड को लेकर कह दी यह बात

विज्ञापन

यूके में हुई शूटिंग
'नीयत' फिल्म की शूटिंग मई 2022 में यूके में शुरू हुई थी, जिसकी जानकारी विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक मुहूर्त क्लैप वाली फोटो साझा करते हुए दी थी। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'अपने पसंदीदा लोगों में से कुछ के साथ हाल के दिनों में पढ़ी गई सबसे आकर्षक पटकथाओं में से एक की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।' 'नीयत' में विद्या बालन के अलावा  नीरज काबी, राम कपूर, शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, अमृता पुरी, मीता वशिष्ठ और प्राजक्ता कोली जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Adipurush: मनोज मुंतशिर के लिखे संवाद पर रामानंद सागर के बेटे भी हैरान, बोले- मैं इसे देखना भी नहीं चाहता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed