Neeyat: मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'नीयत' का दमदार ट्रेलर रिलीज, जासूस बन केस की गहराइयों में उलझीं विद्या बालन
विद्या बालन ने 'नीयत' का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस फिल्म की कहानी एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई किरदार शक के घेरे में आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री विद्या बालन आगामी मर्डर-मिस्ट्री फिल्म 'नियत' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह 'शकुंतला देवी' की निर्देशक अनु मेनन के साथ फिर से नजर आएंगी। विद्या की आखिरी नाटकीय रिलीज 2019 की 'मिशन मंगल' थी, तब से उन्होंने स्ट्रीमिंग रिलीज 'शकुंतला देवी', 'शेरनी' और 'जलसा' में अभिनय किया है। विद्या एक जासूस बनकर पर्दे पर वापसी करेंगी। 'नीयत' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में विद्या ने अपने जासूस के किरदार से फैंस को प्रभावित किया। ट्रेलर देखने के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं।
विद्या बालन ने फिल्म 'नीयत' का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म की कहानी एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई किरदार शक के घेरे में आते हैं, लेकिन असली कातिल को खोजने का काम विद्या का है। ट्रेलर में विद्या का बदला लुक नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। विद्या बालन ने मीरा नाम की जासूस का रोल निभाया है। ट्रेलर की शुरुआत में राम कपूर, जिन्हें एके के नाम से जानते हैं, वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखते हैं, लेकिन जश्न के बीच एके की ही मौत हो जाती है।
Anubhav Sinha Birthday: इन एक दर्जन फिल्मों के जरिये अनुभव ने बनाया ब्रांड, हिट और फ्लॉप का ये रहा चक्रव्यूह
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पार्टी में एके की मौत के बाद विद्या केस को सुलझाने के लिए सभी से पूछताछ करती हैं। पार्टी में मौजूद हर एक व्यक्ति विद्या के शक के घेरे में हैं। इंवेस्टिगेशन के साथ साथ कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है। विद्या कातिल को कैसे ढूंढ पाएंगी और इस दौरान उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
Bollywood: बॉलीवुड में एक ही नाम से बनीं दो फिल्में, पहली हुई हिट और दूसरी का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
अपने किरदार के बारे में विद्या ने एक बयान में कहा कि 'नीयत' में मीरा राव आपकी क्लासिक, रोजमर्रा की जासूस नहीं है, जिसने इसे मेरे लिए मजेदार बना दिया है। इसके अलावा न केवल मुझे एक असामान्य और विचित्र किरदार में खुद को ढालने का मौका मिला, बल्कि मुझे कई शक्तिशाली सह-अभिनेताओं के साथ काम करने का भी मौका मिला। इससे पहले विद्या बालन ने फिल्म का टीजर शेयर किया था और लिखा था, 'रहस्यों और उद्देश्यों की दुनिया का खुलासा होगा। देखिए नीयत।' अब फिल्म का ट्रेलर फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है। 'नीयत' में विद्या बालन के अलावा नीरज काबी, राम कपूर, शहाणा गोस्वामी, शशांक अरोड़ा, अमृता पुरी, मीता वशिष्ठ और प्राजक्ता कोली जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Actress: पतले फिगर को लेकर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, किसी को कहा गया 'ककड़ी' तो किसी को मिली खाना खाने की नसीहत