पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Dhupia Lashed Out At Paparazzi Expressing Her Anger Over Back Shot

Neha Dhupia: नेहा धूपिया जमकर पैपराजी पर भड़कीं, बैक शॉट को लेकर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सब बंद करो’

Wed, 01 Jul 2026 08:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jul 2026 08:59 AM IST
सार

Neha Dhupia Lashed Out At Paparazzi: नेहा धूपिया बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। एक वायरल वीडियो में वह पैपराजी पर बुरी तरह से भड़क गईं। उन्होंने पैपराजी को वाहियात तरीके से एक्ट्रेसेस के बैक शॉट लेने पर डांटा। जानिए, क्या-क्या बोलीं नेहा धूपिया। 

विज्ञापन
Neha Dhupia Lashed Out At Paparazzi  Expressing Her Anger Over Back Shot
नेहा धूपिया ने पैपराजी के सामने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘ये बदतमीजी से बैकशॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? बंद करो।’ सोमवार रात एक इवेंट में शामिल हुईं नेहा धूपिया ने सख्ती से यह बात पैपराजी के सामने कही। नेहा इस बात से बहुत नाराज हैं कि कई पैपराजी एक्ट्रेसेस के बैक शॉट लेते हैं, जो बहुत ही खराब ढंग से लिए जाते हैं। जानिए, नेहा धूपिया ने किस तरह से पैपराजी को खरी-खोटी सुनाई।  

विज्ञापन

नेहा धूपिया ने कहा कि किसी भी एक्ट्रेस का बैक शॉट नहीं लेना 
वायरल वीडियो में नेहा कहती हैं,  ‘मेरा बैक शॉट नहीं लेना है। किसी का भी बैक शॉट नहीं लेना है। बोल बोल कर थक गए हैं। बैग उठाकर, किताब उठाकर, पीछे चलकर देख लिया। यह सब नहीं चलेगा अब। बंद करो यह सब। हमलोग बहुत इज्जत से बात करते हैं, आप लोगों से। आप लोग यह सब मत करो।’ 

विज्ञापन

 

 

 

Neha Dhupia Lashed Out At Paparazzi  Expressing Her Anger Over Back Shot
नेहा धूपिया ने पैपराजी के सामने जताई नाराजगी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
नेहा धूपिया के अलावा कई सेलेब्स ने भी जताई है नाराजगी
यह नई बात नहीं है कि पैपराजी के बैक शॉट लेने की आदत से एक्ट्रेसेस परेशान हैं। पहले भी गौहर खान, भारती सिंह इस मामले पर खुलकर बात कर चुकी हैं। गौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पैपराजी को लताड़ा था। गौहर ने कहा था, ‘क्या पैप्स छेड़छाड़ के कल्चर को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? ऐसे बहुत से लोग हैं जो लगातार अभद्र टिप्पणियां करते रहते हैं। आप लोग अपनी लिमिट पार नहीं कर सकते हैं।’ 
वहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में पैपराजी की क्लास ली थी। भारती सिंह ने फनी स्टाइल में पैपराजी से पूछा- ‘आप लोग जब किसी एक्ट्रेस को टाइट ड्रेस में देखते हो तो उनकी बैक साइड की वीडियो, फोटो जूम करके क्यों लेते हो? और लिखते हो- Guess Who?’ 
कुछ एक्ट्रेसेस ने तो पैपराजी के सामने अब बैक वॉक करना ही छोड़ दिया है। वह पैपराजी को फोटो क्लिक करवाती हैं और उसके बाद उनके जाने का वेट करती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed