जॉन अब्राहम के साथ हेराफेरी3 में होगी ये हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम के साथ 'हेराफेरी3' में कौन सी हीरोइन होगी इस बात से पर्दा अब हट गया है। प्रियदर्शन की फिल्म हेराफेरी के हिट होने के बाद इसका दूसरा पार्ट हेराफेरी 2 भी हिट हुआ था।
अब इस कड़ी में तीसरा पार्ट भी आने को तैयार है। जिसमें अक्षय कुमार इस बार नहीं हैं। इस बार फिल्म में सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम काम कर रहे हैं।
जॉन के साथ इस फिल्म में कौन सी हीरोइन होगी ये अभी तक एक रहस्य था। कई अभिनेत्रियों से बात करने के बाद इस हीरोइन का नाम अब फाइनल हो गया है।
वैसे ये हीरोइन अभी बॉलीवुड में जगह पाने के लिए संघर्ष ही कर रही हैं। एक दो फिल्मों को छोड़कर इनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। अब शायद हेराफेरी3 इस हीरोइन के करियर में संजीवनी का काम कर जाए।
नेहा शर्मा होंगी जॉन के साथ
'क्रुक : इट्स गुड टू बी बैड' और 'यंगिस्तान' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री नेहा शर्मा ने 'हेरा फेरी 3' में जॉन अब्राहम संग रोमांस करने की पुष्टि की है।
नेहा ने एक बयान में कहा, "फिल्म 'हेरा फेरी' मेरी सर्वाधिक पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने और जॉन के साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं जॉन की हमेशा से बहुत सराहना करती आई हूं।"
नेहा पिछली बार 'यंगिस्तान' (2014) फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ जैकी भगनानी थे। नेहा के लिए हास्य शैली की फिल्मों में अभिनय करना कोई नई बात नहीं है। वह इससे पूर्व 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'जयंताभाई की लव स्टोरी' और 'यमला पगला दीवाना 2' जैसी हास्य फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। 'हेरा फेरी 3′ में के के मेनन, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन और परेश रावल भी होंगे।