बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने हाल में ही निक ने खुलासा किया कि उन्हें टाइप 1 डायबिटीज है और ये उन्हें अभी नहीं बल्कि 18 साल पहले ही हो गई थी। इसके बारे में पता चलने के बाद से ही वो इसका किस तरह से ख्याल रखते हैं और पत्नी प्रियंका चोपड़ा का इसमें क्या योगदान रहता है ये उन्होंने बताया है। सिंगर ने ये भी बताया कि किस तरह से प्रियंका उन्हें डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
Priyanka-Nick: डायबिटीज से जूझ रहे निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा को हर समय रखनी पड़ती है नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी वाइफ प्रियंका अच्छी तरह जानती हैं कि अगर इमर्जेंसी की नौबत आए तो क्या और कैसे करना है या क्या नहीं करना है। उन्होंने बताया कि अब प्लान कर रहे हैं कि बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी इस बीमारी के बारे में समझाएंगे और यह भी बताएंगे उसके पापा को अपने लिए थोड़ा वक्त चाहिए होता है जब उनका ब्लड शुगर लेवल लो होता है।
निक ने कहा कि शुरुआती समय में जब बेटी के घर पर रहते हुए उनका ब्लड शुगर लो जाता था और उस दौरान उसे उनके अटेंशन और बॉटल या किसी भी चीज की जरूरत पड़ती थी, तो यह एक अलग अनुभव होता था। इसके बाद उन्होंने सोचा था कि वह अपनी बेटी को एक दिन अपनी इस परेशानी के बारे में जरूर समझाएंगे कि क्यों उसके डैडी को उसकी जरूरत पूरी करने में थोड़ा वक्त लग जाता है।
निक ने यह भी बताया कि वह जब भी कहीं आउटिंग पर जाते हैं या कॉ्न्सर्ट में होते हैं तो प्रियंका नंबर्स ऐप के जरिए उनका ब्लड शुगर एक्सेस करती हैं। इस दौरान जैसे भी उन्हें अपनी शुगर लेवल हाई लगने लगता है तो वह प्रियंका अलर्ट कर देते हैं। उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा है कि वह न सिर्फ उनके डायबिटीज को लेकर अलर्ट रहती हैं, बल्कि उन्हें एक पैरेंट के तौर पर भी पता है कि किसी भी तरह हालात में क्या करना है।
बता दें, निक और प्रियंका साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की। कपल के घर साल 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ था।
यह भी पढ़ें: कोहली के 50वें शतक से खुशी से झूमी फिल्म इंडस्ट्री, एनटीआर से लेकर राजामौली तक ने की जमकर तारीफ