निक जोनस ने हाथ में पहना प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र, यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल; देखें वायरल वीडियो
Nick Jonas Viral Video: प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस कई बार साबित कर चुके हैं कि वह एक आइडल हसबैंड हैं। हाल ही में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र हाथ में पहनकर सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निक जोनस को सोशल मीडिया पर आइडल हसबैंड माना जाता है। वह प्रियंका चोपड़ा पर खूब प्यार बरसाते हैं। हालिया साझा किए गए एक वीडियो में वह प्रियंका की आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इसी दौरान फैंन ने देखा कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र अपने हाथ में बांधा है। निक की इस अदा पर फैंस गदगद हो गए। जानिए, निक के इस तरह प्यार जताने के अंदाज पर फैंस ने क्या कहा?
प्रियंका के लिए बनाया ब्रेकफास्ट
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ को प्रमोट करते दिखे। इस दौरान उन्होंने देसी गर्ल के लिए ब्रेकफास्ट भी बनाया। निक के ब्रेकफास्ट बनाने की स्किल देख फैंस हैरान हुए।
फैंस की मंगलसूत्र पर गई नजर, दिए रिएक्शन
वीडियो में फैंस ने गौर किया कि निक जाेनस ने अपने हाथ में एक ब्रेसलेट पहना है। लेकिन यह ब्रेसलेट नहीं प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र था। इससे निक ने जता दिया कि वह प्रियंका को कितना प्यार करते हैं। यूजर्स ने इस बात को लेकर रिएक्शन दिए। निक के एफर्ट को सराहा। उनके लिए हार्ट और क्यूट स्माइल इमाेजी पोस्ट पर शेयर किए।
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' और राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। अब उनका नाम फिल्म '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है।