{"_id":"5ab4f81d4f1c1b4d0a8b6718","slug":"nightmare-of-baaghi-fame-tiger-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ नाम के टाइगर हैं जैकी श्रॉफ के बेटे, क्योंकि छिपकली तक से लगता है डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ नाम के टाइगर हैं जैकी श्रॉफ के बेटे, क्योंकि छिपकली तक से लगता है डर
Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने दौर के स्टार एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर बॉलीवुड में अबतक अपने पिता की तरह पहचान नहीं बना पाए हैं। उनकी अगली फिल्म 'बागी 2' से न सिर्फ उन्हें बल्कि फैस को भी खूब उम्मीदें हैं। भरपूर एक्शन से सजी इस फिल्म से टाइगर एक बार फिर खुद को एक्शन हीरो के रूप में स्थापित करने की कोशिश करते नजर आएंगे। मगर क्या आपको पता है कि शानदार बॉडी के मालिक टाइगर छोटी-छोटी चीजों से डर जाते हैं।
2 of 4
टाइगर ने स्वीकारा कि उन्हें सांप, छिपकली, बिच्छू और जंगली जानवरों से काफी डर लगता है और ये चीजें जब सामने आ जाती हैं तो फिर वह कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं रहते हैं। 'बागी 2' की शूटिंग के दौरान थाईलेंड के जंगलों में एक बार टाइगर को अचानक सांप नजर आ गया। जिसके बाद डर से उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे।
3 of 4
इस फिल्म में हेलीकॉप्टर के साथ स्टंट करते नजर आने वाले टाइगर कहते हैं कि कभी भी वह असली जानवर के साथ स्टंट नहीं कर पाएंगे। उनके लिए यह मुश्किल होगा। इन जीवों को अपने सामने देखते ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टाइगर खुद स्वीकारते हैं कि उनका नाम भले ही टाईगर हो लेकिन वह जंगली जानवरों से काफी डरते हैं और वह उस वक्त अपनी ताकत दिखाने की कोई कोशिश नहीं करते हैं। टाइगर की फिल्म 'बागी 2' इस महीने की 30 तारीख को रिलीज होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।