फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   No Heroine For Ajay Devgn In Film Total Dhamaal

'टोटल धमाल' में अजय देवगन को नहीं मिलेगी कोई हिरोइन, ये रही वजह

Thu, 16 Nov 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Thu, 16 Nov 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
No Heroine For Ajay Devgn In Film Total Dhamaal
Total Dhamaal

इंदर कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' से जुड़ी सबसे खास बात क्या है?

विज्ञापन

इस फिल्म से पूरे 17 सालों बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमबैक करेगी। यह फिल्म हिट कॉमेडी फ्रैंचाइज 'धमाल' की तीसरी कड़ी है। इस फिल्म में संजय दत्त की जगह अजय देवगन को कास्ट किया गया है। लेकिन फिल्म की यूएसपी यही तक सीमित नहीं है। मेकर्स इस फिल्म में एक और सरप्राइज फैक्टर की प्लानिंग कर रहे हैं।

नहीं होगी कोई हिरोइन

फिल्म 'टोटल धमाल' में अजय देवगन को किसी भी हिरोइन के साथ पेयर नहीं किया जाएगा। इस फिल्म में वह रोमांस नहीं करेंगे। पहले खबर थी कि अजय देवगन ने फिल्म 'बादशाहो' की ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की सिफारिश की थी जिसे फिल्म के निर्माताओं ने खारिज कर दिया था। फिल्म के प्रोड्यूजर्स का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से अजय देवगन के लिए किसी हिरोइन की जरूरत नहीं है। इससे पहले की दो फिल्मों- 'धमाल' और 'डबल धमाल' में संजय दत्त के लिए भी किसी हिरोइन को कास्ट नहीं किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दत्त की तरह होगा अजय देवगन का किरदार

यह पहली बार नहीं होगा जब अजय देवगन ने बिना किसी हिरोइन के फिल्म की है। गौरतलब है कि फिल्म 'राजनीति' में भी उनके विपरीत किसी एक्ट्रेस को नहीं रखा गया था। फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया था। फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग 15 दिसंबर से लखनऊ में शुरू होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed