फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश ही नहीं, ये 5 गाने भी सोशल मीडिया पर तेजी से हुए थे वायरल

Wed, 14 Feb 2018 08:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Not Only Priya Prakash but these 5 songs also went viral on internet
वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर एक लड़की और लड़के की वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है। पूरी दुनिया मलयालम एक्ट्रेस प्रिया की आंखों की दीवाने हो चुकी हैं। करीब 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का लड़की को आंख मारता है। बाद में लड़की भी आंखों के इशारे से ही जवाब देती है। ये वीडियो क्लिप एक मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने का है। मगर यह कोई पहला गाना नहीं जो इतनी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी ऐसे कई गाने आए जो काफी वायरल हुए हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ गानों पर।
Not Only Priya Prakash but these 5 songs also went viral on internet
वाय दिस कोलावेरी डी
आज से करीब 7 साल पहले यानी 2011 में आए इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। साउथ के स्टार एक्टर धनुष की आवाज से सजे 'वाय दिस कोलावेरी डी' को यूट्यूब पर अब तक लगभग 15 करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके दर्जनों वर्जन यू-ट्यूब पर आसानी से मिल जाएंगे।
Not Only Priya Prakash but these 5 songs also went viral on internet
गंगनम स्टाइल
2012 में आया गंगनम स्टाइल गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। साउथ कोरिया के म्यूजीशियन साई (PSY) के इस पॉप सॉन्ग ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। 'वाय दिस कोलावरी डी' की तरह ही इस गाने के भी कई वर्जन यू-ट्यूब पर मौजूद है। यूट्यूब पर रिलीज हुआ यह पहला गाना था जिसे बिलियन में व्यूज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not Only Priya Prakash but these 5 songs also went viral on internet
ब्रिटिश गायक और संगीतकार एड शीरन के गाने 'शेप ऑफ यू' की आज भी दुनिया दीवानी है। 2017 में रिलीज हुए इस गाने के रिलीज होते ही दुनिया दीवानी हो गई। इस गाने के भी कई वर्जन आए। फिल्म सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी तक सभी ने इस गाने पर ठुमके लगाकर इंटरनेट पर अपलोड किया। इस गाने को यू ट्यूब पर अबतक 3 अरब 21 करोड़ 94 लाख 95 हजार 965 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
Not Only Priya Prakash but these 5 songs also went viral on internet
साल 2017 में एक और गाना आया जिसके पीछे लोग पागल हो गए। जिम हो या फिर पार्टी लोगों ने इस गाने को जमकर बजाया, और वो गाना है 'Despacito'। यह एक स्पैनिश गाना है जिसमें हमें कुछ भी समझ में नहीं आता है, लेकिन यह गाना काफी पॉपुलर हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी इस गाने को साढ़े 4 अरब 81 करोड़ 65 लाख से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। Despacito का मतलब होता है धीरे-धीरे और Pasito a Pasito का मतलब होता है Step by step। इस गाने में हीरो अपनी हीरोइन से धीरे-धीरे और स्टेप बाय स्टेप प्यार करने की बात कह रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed