फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nusrat Jahan support Deepika Padukone besharam song bhagwa bikini Pathaan controversy Shah Rukh Khan

Nusrat Jahan: ‘पठान’ के सपोर्ट में उतरीं नुसरत जहां, बोलीं- इन्हें हिजाब से दिक्कत और बिकिनी से भी...

Sat, 17 Dec 2022 04:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 17 Dec 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan support Deepika Padukone besharam song bhagwa bikini Pathaan controversy Shah Rukh Khan
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ अपने पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल मचा हुआ है। विरोध करने वालों का कहना है भगवा रंग की बिकिनी पहन दीपिका ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। लगातार इस मामले पर किसी न किसी का बयान सामने आ रहा है। वहीं, अब अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने इस मामले में बीजेपी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

'पठान' के गाने को लेकर मध्य प्रदेश में जहां फिल्म में बदलाव करने की मांग की जा रही हैं, तो शाहरुख और दीपिका के पुतले जलाकर विरोध जताया जा रहा है। इसी बीच नुसरत जहां बीते दिन ट्वीट कर फिल्म के सपोर्ट में उतरीं। वहीं, इसके बाद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'उन्हें हर चीज से दिक्कत है। उन्हें महिलाओं के हिजाब पहनने से दिक्कत हैं, उन्हें बिकिनी पहनने से भी दिक्कत है। ये वहीं लोग हैं जो नए जमाने की महिलाओं को बता रहे हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए।'

Pathaan Controversy: 'पठान' पर फूटा मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड का गुस्सा, बोले- नहीं उड़ाने देंगे इस्लाम का मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन

नुसरत ने कहा, 'वह हमें क्या पहनना है, क्या खाना है, कैसे चलना है, हमें स्कूल में क्या सीखना है, हमें टीवी पर क्या देखना चाहिए, यह सब बताकर हमारे जीवन को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं...हम इसमें पूरी तरह से निर्देशित हैं। नया विकास, भारत कहा जाता है, जो बहुत डरावना है। मुझे डर है कि लंबे समय में यह हमें कहां ले जाएगा।'

Avatar 2: 'अवतार द वे ऑफ वाटर' के धमाल के बीच वायरल हुआ 'अवतार' का बीटीएस वीडियो, देख फैंस बोले लाजवाब

विज्ञापन

इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'यह किसी विचारधारा के बारे में नहीं है। यह सत्ता में बैठी एक पार्टी के बारे में है, जो लोगों के एक समूह में यह तस्वीर बनाने की कोशिश में जुटी है। जो भी लोग ये कर रहे हैं वे आध्यात्मिक, धार्मिक नहीं, सोची समझी साजिश है। इसलिए वे संस्कृति, बिकिनी पहनने वाली महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं।' बता दें कि 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमागरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। 

Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत, रिलीज पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed