क्या दोस्तों को खोते जा रहे हैं शाहरुख?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान हाल ही में ईद के मौके पर अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि शाहरुख खान की इस खास पार्टी में इंडस्ट्री के उनके कई खास दोस्त शामिल नहीं हुए।
जहां एक तरफ तो शाहरुख ने सलमान से गले लग कर सारी दुश्मनी को विराम दे दिया। वहीं दूसरी तरफ अब भी ऐसे कई दोस्त हैं, जिनसे उनकी दूरियां ये ईद भी कम नहीं कर पाईं। इसमें पहला नाम अर्जुन रामपाल का आता है। गौरी खान के भी खास दोस्त अर्जुन रामपाल इस मौके पर मौजूद नहीं थे।
जबकि वह उस दिन मुंबई में ही थे । इसके अलावा अजय देवगन और काजोल को भी पार्टी का न्योता दिया गया था। लेकिन काजोल तक पार्टी में शामिल नहीं हुई। लगता है। अब तक काजोल 'जब तक हैं जान' मामले को लेकर शाहरुख से नाराज हैं।
इसके अलावा पार्टी में शाहरुख की खास दोस्त जूही चावला भी मौजूद नहीं थीं। इससे स्पष्ट है कि भले ही शाहरुख इंडस्ट्री में नये दोस्त बना रहे हों। लेकिन वह अपने पुराने दोस्तों को भूलते जा रहे हैं।