{"_id":"61f00e8c5d4c9e54115c5f5e","slug":"padma-awards-2022-famous-bollywood-singer-sonu-nigam-is-selected-for-padma-shri-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padma Awards 2022: मशहूर गायक सोनू निगम को पद्मश्री, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Padma Awards 2022: मशहूर गायक सोनू निगम को पद्मश्री, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:22 PM IST
सार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम को इस साल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम को इस साल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस से पहले सिंगर को इस पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है और कुल 128 लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने हाल ही में पद्म अवार्ड 2022 के लिए चुने गए नामों का एलान किया। इस दौरान कला क्षेत्र में बॉलीवुड जगत के जाने-माने सितारों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
48 वर्षीय सोनू निगम भारतीय गायक होने के साथ-साथ संगीत निर्देशक और सेलिब्रिटी जज भी हैं। बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम की मीठी आवाज का हर कोई दीवाना है। 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम ने कड़ा संघर्ष कर खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है। संगीत की ओर उनका रूझान बचपन से ही रहा है।
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर पार्श्वगायक सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कन्नड़, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी समेत अन्य कई भाषाओं के गीत को भी अपनी आवाज दी है। फिल्मों के अलावा सोनू निगम ने कई ग़ैर फ़िल्मी एल्बम भी जारी किए हैं।
3 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा गायक ने कुछ हिंदी फिल्मों में अभिनय भी किया है। सिनेमा जगत में 5000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज देने वाले सोनू निगम को ‘आधुनिक रफी’ और ‘द लॉर्ड ऑफ कॉर्ड्स’ के साथ ही ‘मैलोडी मास्टर’ के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम ने 3 दशक के अपने करियर में लगभग 320 फिल्मों के लिए गाने गाए। उन्हें अब तक 2 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा साल 2012 में आई फिल्म अग्निपथ का गाना "अभी मुझ में कहीं" सोनू निगम की आवाज में काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। सिंगर को आइफा और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। सोनू निगम फिलहाल दुबई में अपने परिवार के साथ ही हैं। हाल ही में सिंगर परिवार समेत कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।