सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padma Bhushan awardee Suman Kalyanpur laid to rest with full state honours in Mumbai

Suman Kalyanpur: पंचतत्व में विलीन हुईं पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Jun 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Suman Kalyanpur Death: पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। संगीत की दुनिया को 800 से ज्यादा गानों से रौशन करने वाली आवाज को आज मंबई में अंतिम विदाई दी गई। 
 

Padma Bhushan awardee Suman Kalyanpur laid to rest with full state honours in Mumbai
सुमन कल्याणपुर, गायिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 मशहूर पार्श्व गायिका और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में हुआ। भारतीय संगीत और सिनेमा में उनके योगदान को सम्मानित करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उनकी अंतिम यात्रा संपन्न कराने का आदेश दिया था।
Trending Videos


मंबई में हुआ अंतिम संस्कार 
दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार आज मुंबई के सांताक्रूज  (पवन हंस) श्मशान घाट में संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान उनके करीबी लोगों और फैंस ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर अपना शोक व्यक्त किया। सुमन लंबे वक्त से बीमार चल रही थी। इसके बाद 31 मई को अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांसे लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Padma Bhushan awardee Suman Kalyanpur laid to rest with full state honours in Mumbai
पीएम मोदी, सुमन कल्याणपुर - फोटो : आईएएनएस
पीएम मोदी ने जताया शोक 
दिवंगत पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर भारता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। अपने गीतों के जरिए उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

यह खबर भी पढ़ें: पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख, उनकी गायकी की तारीफ करते हुए लिखी ये बात

Padma Bhushan awardee Suman Kalyanpur laid to rest with full state honours in Mumbai
सुमन कल्याणपुर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थीं सुमन कल्याणपुर?
सुमन कल्याणपुर का जन्म भारत के भवानीपुर में 28 जनवरी 1937 को हुआ था। अपने लंबे करियर में उन्होंने 800 से ज्यादा गाने गाए। सुमन सिर्फ हिंदी ही नहीं हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओड़िया और पंजाबी भाषाओं में भी कई गाने रिकॉर्ड किए। संगीत के जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:  दिग्गज मराठी गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed