फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani singer sajjad ali said Pathaan besharam rang song is copied from ab ke hum bichde share video

Pathaan: पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बना ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

Mon, 02 Jan 2023 08:40 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 02 Jan 2023 08:40 AM IST
सार

पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बिना नाम लिए ही 'बेशरम रंग' पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर 'बेशरम रंग' को अपने वर्षों पुराने गाने जैसा बताया है।

विज्ञापन
Pakistani singer sajjad ali said Pathaan besharam rang song is copied from ab ke hum bichde share video
बेशरम रंग, सज्जाद अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की बिकिनी को लेकर शुरू हुए बवाल के बीच भारत में खूब विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कुछ बदलाव की सलाह दी है। वहीं, अब पाकिस्तान के सिंगर सज्जाद अली इसपर तंज कसा है। ऐसे में एक बार फिर 'बेशरम रंग' विवादों में आ गया है।

विज्ञापन

Pakistani singer sajjad ali said Pathaan besharam rang song is copied from ab ke hum bichde share video
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने बिना नाम लिए ही 'बेशरम रंग' पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि 'बेशरम रंग' उनके वर्षों पुराने गाने 'अब के हम बिछड़े' से मिलता जुलता है। दरअसल, सज्जाद अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने आने वाली फिल्म का एक गाना सुना, जिसे सुनते ही उन्हें अपने वर्षों पहले लिखे गए गाने की याद आ गई।

Box Office Report: साल के पहले दिन भी ‘अवतार 2’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘सर्कस’-‘दृश्यम 2’ का हाल

View this post on Instagram

A post shared by Sajjad Ali Official (@thesajjadali)

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistani singer sajjad ali said Pathaan besharam rang song is copied from ab ke hum bichde share video
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सज्जाद अली ने वीडियो में नाम तो नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' की ओर है। यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'बेशरम रंग सज्जाद अली के म्यूजिक कंपोजिशन पर आधारित है। भारत के लोग पाकिस्तानी गाने चुराते हैं और उन्हें क्रेडिट भी नहीं देते।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'ये तो बेशरम रंग जैसा ही लग रहा है।' इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ही गाने एकदम अलग है और 'बेशरम रंग' इसका कॉपी नहीं है।

Gippy Grewal: सुपरस्टार बनने से पहले गाड़ियां धोते थे गिप्पी ग्रेवाल, संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम

विज्ञापन

Pakistani singer sajjad ali said Pathaan besharam rang song is copied from ab ke hum bichde share video
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म के पहले गाने 'बेशरम रंग' के रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में घिरी हुई है। एक ओर गाने पर चोरी के आरोप लग रहे हैं, तो दूसरी ओर दीपिका की गाने में पहनी गई बिकिनी के भगवा रंग का विरोध हो रहा है।

Manav Vij Birthday: डॉक्टरी छोड़ मानव ने अभिनय की दुनिया में जमाया सिक्का, इन फिल्मों से मिली पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed