छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार पारस कलनावत शो 'अनुपमा' में समर शाह का किरदार निभाकर लोगों के दिलों को छूने वाले के अचानक सीरियल से चले जाने से सभी परेशान थे। हालांकि, अब पारस कलनावत एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' में बतौर लीड छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। पारस कलनावत ने खुलासा किया कि शो ‘कुंडली भाग्य’ में हालिया फाइट सीक्वेंस के लिए उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों से प्रेरणा ली।
Paras Kalnawat: अक्षय कुमार को अपना स्टंट गुरु मानता है टीवी का यह सितारा, कहा- फिल्में देखकर सीखा एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर रोमांटिक सीन देने वाले पारस को एक्शन दृश्यों से अटूट प्यार है। शूटिंग के दौरान पारस ने बताया कि कैसे उनका अनुभव उनके सामान्य दृश्यों से बिल्कुल अलग था। इस फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान पारस के समर्पण और सटीकता से पूरी टीम आश्चर्यचकित थी। अभिनेता ने यह भी साझा किया कि कैसे उन्होंने इन एक्शन दृश्यों को करने के लिए अक्षय कुमार की कुछ फिल्में देखी हैं। पारस ने कहा, ‘एक्शन दृश्यों की दुनिया में उतरना एक बहुत ही रोमांचक अनुभव रहा है. मेरा किरदार, राजवीर, हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है, और तीव्र एक्शन दृश्यों में बदलाव रोमांचक रहा है।
गौरतलब है, पारस कलनावत कुछ समय पहले सुर्खियों में छाए हुए थे। पारस को रातों रात 'अनुपमा' शो से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तेजी से रिएक्ट किया और अभिनेता के सपोर्ट में आ गए। शो में पारस के किरदार को काफी पसंद किया जाता था और ऐसे में अचानक उन्हें बाहर निकाल देने किसी को भी रास नहीं आ रहा था। लेकिन इसके बाद पारस झलक दिखला जा में नजर आए और अपने डांस मूव्स के सबका दिल जीत लिया था।
यह भी पढ़ें: दुबई के टूर्नामेंट में परचम लहराकर भारत लौटे अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने किया पति का स्वागत