फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Claims Akshay Kumar Starrer OMG 2 Was Originally His Concept And Idea But He Was Not Credited

‘ओएमजी 2 का आइडिया मेरा था’, परेश रावल का बड़ा दावा; कहा- मुझे क्रेडिट तक नहीं दिया गया; अक्षय पर कही ये बात

Fri, 17 Jul 2026 09:08 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 17 Jul 2026 09:08 AM IST
सार

Paresh Rawal On OMG 2: परेश रावल ने ‘ओएमजी 2’ को अपना ओरिजिनल आइडिया और कॉन्सेप्ट बताया है। जानिए फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कुछ बताया और क्या थी उनकी असल कहानी…

विज्ञापन
Paresh Rawal Claims Akshay Kumar Starrer OMG 2 Was Originally His Concept And Idea But He Was Not Credited
ओएमजी 2 को लेकर परेश रावल का बड़ा दावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता परेश रावल ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर एक बड़ा दावा किया है। एक्टर ने दावा किया कि 'ओएमजी 2' की कहानी असल में एक आइडिया के तौर पर शुरू हुई थी, जिसे उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ मिलकर डेवलप किया था। बाद में उन्हें ही इस कहानी या कॉन्सेप्ट का क्रेडिट नहीं दिया गया। एक्टर ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद कहानी में काफी बदलाव किए गए, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया।

विज्ञापन

पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित थी असल कहानी
विक्की लालवानी के साथ यूट्यूब पर बातचीत में परेश रावल ने ‘ओएमजी 2’ को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी ओरिजिनल कहानी पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित एक ड्रामा थी, जिसमें यौन शिक्षा, लोगों के बीच बेइज्जती और न्याय के लिए माता-पिता की लड़ाई जैसे मुद्दे शामिल थे।

विज्ञापन


इसमें भगवान या किसी दैवीय किरदार का कोई रोल नहीं था और इसे कभी भी 'ओएमजी' के सीधे सीक्वल के तौर पर नहीं सोचा गया था। सबसे दुखद बात यह है कि मुझे कहानी या कॉन्सेप्ट का क्रेडिट तक नहीं दिया गया। मेरा नाम कहीं भी नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Paresh Rawal Claims Akshay Kumar Starrer OMG 2 Was Originally His Concept And Idea But He Was Not Credited
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री में लोगों को पता था आइडिया मेरा है
परेश रावल ने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री के कई लोगों को पता था कि यह कहानी कहां से आई है। उन्होंने कहा कि अमित, अक्षय, अश्विन, अजय देवगन, करण जौहर और सलमान खान, सभी जानते हैं कि यह मेरा आइडिया और मेरी कहानी थी।

शायद अजय और सलमान ने इस विषय की वजह से मना कर दिया होगा। उन्हें लगा होगा कि यह विवादित हो सकती है। मैंने उन्हें कॉन्सेप्ट समझाने की कोशिश की थी। मैंने डायरेक्टर अमित राय से संपर्क किया था, जिनकी फिल्म 'रोड टू संगम' मुझे बहुत पसंद थी।

मैंने उन्हें अपना शुरुआती आइडिया बताया था। कहानी एक स्कूली छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका एक प्राइवेट काम रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया जाता है, जिससे उसे समाज से अलग-थलग कर दिया जाता है। कहानी में उसका पिता उसका बचाव करने और बच्चे पर थोपी गई शर्म को चुनौती देने की कोशिश करता है।

Paresh Rawal Claims Akshay Kumar Starrer OMG 2 Was Originally His Concept And Idea But He Was Not Credited
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने दिया था फिल्म में काम करने का ऑफर
अभिनेता ने यह भी बताया कि बाद में अक्षय ने उन्हें फिल्म में एक्टिंग करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्योंकि उन्हें वह कहानी वैसी नहीं लगी, जिसे डेवलप करने में उन्होंने मदद की थी।

मैंने अक्षय से बात की। उन्होंने मुझे फिल्म करने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा, 'नहीं। यह वह फिल्म नहीं है, जिसकी मैंने कल्पना की थी। इस कहानी में भगवान का कोई रोल नहीं है।' उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैं शुरू से ही इस स्क्रिप्ट के साथ जुड़ा हुआ था।

मुझे अच्छी तरह पता था कि यह कैसी होनी चाहिए। इसीलिए मैं इससे अलग हो गया। आखिर में पंकज त्रिपाठी ने पिता का रोल निभाया, जबकि अक्षय शिव के दूत के तौर पर नज़र आए। यह फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed