सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3 director Priyadarshan gives reaction says Not aware

Hera Pheri 3: क्या 'हेरा फेरी 3' से फिर पीछे हटे परेश रावल? सवाल किए जाने पर निर्देशक ने दिया यह जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 25 May 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyadarshan On Paresh Rawal: परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' से हटने की अफवाहें जोरों पर हैं। इस बीच फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने इस मामले पर रिएक्शन दिया है।

Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3 director Priyadarshan gives reaction says Not aware
प्रियदर्शन, परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'हेरा फेरी 3' को लेकर चल रहा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। फिल्म के राइट्स की चल रही लड़ाई के बीच, खबर आईं कि लीड स्टार्स में से एक, परेश रावल ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। खबर यह भी थी कि उन्होंने अपना साइनिंग अमाउंट 11 लाख रुपये 15 परसेंट ब्याज के साथ वापस भी कर दिया है। हालांकि परेश ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हाल ही में इस मामले पर खुलकर बात की है।
Trending Videos


प्रियदर्शन ने दिया रिएक्शन
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, जब उन्होंने फिल्म में परेश रावल के भविष्य के बारे में साफ करने के लिए प्रियदर्शन से संपर्क किया, तो फिल्ममेकर, जो इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त डायरेक्ट करने वाले हैं, ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3 director Priyadarshan gives reaction says Not aware
प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने परेश पर किया केस 
यह पहली बार नहीं है जब परेश के फिल्म छोड़ने की खबर सामने आई है। 2025 में, अक्षय कुमार ने कथित तौर पर फिल्म से परेश रावल के अचानक जाने के बाद उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये का केस किया था। हालांकि, बाद में परेश रावल के प्रोजेक्ट में वापस आने से मामला सुलझ गया था।

Paresh Rawal exit from Hera Pheri 3 director Priyadarshan gives reaction says Not aware
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का रिएक्शन
इससे पहले शुभंकर मिश्रा से बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया था कि यह फिल्म अभी नहीं बन रही है। उन्होंने कहा, 'हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है। मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं, 'वेलकम' बना ली। थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। अभी एक साल तो नहीं हैं। उसके बहुत सारे इश्यू हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनों (एक्टर्स) साथ नहीं हैं।'

रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना, इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार ने लगाए ठुमके

विज्ञापन

मुश्किल में 'हेरा फेरी 3'
आपको बता दें कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' शुरू से ही लीगल मुश्किल में फंसी हुई है। प्रोडक्शन हाउस सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ केस किया, जिसमें दावा किया गया कि साजिद नाडियाडवाला के पास सिर्फ एक फिल्म के रीमेक के राइट्स थे। हालांकि निर्माताओं ने इसका सीक्वल बनाया। पहली फिल्म 'हेरा फेरी' फिल्म, जो 2000 में रिलीज हुई थी, इस पर सेवन आर्ट्स ने आरोप लगाया कि नाडियाडवाला ने 2006 में सीक्वल फिर हेरा फेरी बनाकर और फिर फिल्म के अधिकार अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के समझौते का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed