सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome to the Jungle new song Ghis Ghis Ghis released Akshay Kumar dance with Akshara Singh

रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना, इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार ने लगाए ठुमके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 25 May 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghis Ghis Ghis: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हो गया है। इसमें अक्षरा सिंह भी हैं। दर्शक इसे काफा पसंद कर रहे हैं। 

Welcome to the Jungle new song Ghis Ghis Ghis released Akshay Kumar dance with Akshara Singh
वेलकम टू द जंगल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हुआ है। यह गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। 
Trending Videos

Welcome to the Jungle new song Ghis Ghis Ghis released Akshay Kumar dance with Akshara Singh
वेलकम टू द जंगल - फोटो : यूट्यूब
अक्षरा के साथ झूमे अक्षय
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के नए गाने में देखा जा सकता है कि वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ डांस कर रहे हैं। वह शॉर्ट कुर्ता और पजामा में हैं। उनके बाल बड़े हैं और उन्होंने हल्की दाढ़ी रखी है। वहीं अक्षरा सिंह साड़ी में नजर आ रही हैं। गाना भोजपुरी अंदाज में फिल्माया गया है। गाने के बोल भी भोजपुरी में हैं। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने गाने पर शानदार डांस किया है। गाने के बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। इसे विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने आवाज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को पसंद आ रहा गाना 
अक्षय कुमार का नया गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वह इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'भाई साब मजा ही आ गया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'अक्षय कुमार ने गर्दा उड़ा दिया है।' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या गाना है यार, बार-बार देखने का मन कर रहा है।' एक और यूजर ने लिखा 'पवन सिंह के बाद अक्षरा सिंह हिंदी फिल्मों में आ गई हैं।'


हेमा मालिनी ग्रहण करेंगी धर्मेंद्र का पद्म अवॉर्ड, ममूटी और अलका याग्निक के अलावा ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

विज्ञापन

Welcome to the Jungle new song Ghis Ghis Ghis released Akshay Kumar dance with Akshara Singh
वेलकम टू द जंगल - फोटो : यूट्यूब
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट और रिलीज
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में कई कलाकार हैं। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म को राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर निर्मित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed