Pati Patni Aur Woh Do Collection: वीकएंड का फायदा नहीं उठा पाई ‘पति पत्नी और वो दो’! जानें रविवार का कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 8: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। जानिए आज रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इन्हीं में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी शामिल है। फिल्म 15 मई को रिलीज हुई थी। जानिए फिल्म ने आज रविवार के दिन कितनी कमाई की है।
धीमी हुई थी फिल्म की शुरुआत
मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही थी। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म एक भी दिन 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। पहले हफ्ते फिल्म ने टोटल 29 करोड़ की कमाई की थी।
‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आज रविवार को ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 3.19 करोड़ का कलेक्शन किया है। वीकएंड होने के बावजूद भी फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं बटोर पाई है। इसी के साथ फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 36.29 करोड़ तक पहुंच गया है।
‘पति पत्नी और वो दो’ की स्टार कास्ट
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे की भूमिका निभाई है। वामिका गब्बी ने अपर्णा त्रिवेदी, प्रजापति की पत्नी का रोल निभाया है। सारा अली खान ने चंचल कुमारी के रूप में प्रजापति की प्रेमिका का किरदार निभाया है और रकुल प्रीत सिंह ने नीलोफर खान का किरदार निभाया है।
ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: क्या बुमराह ने भी उड़ाया राम चरण का मजाक? अभिनेता का फोटो शेयर कर यश से की तुलना! जानें सच
‘पति पत्नी और वो दो’ के बारे में
‘पति पत्नी और वो दो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। यह 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' की अगली कड़ी है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।