Chand Mera Dil Box Office: 'चांद मेरा दिल' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा? जानिए तीसरे दिन कितने नोट छापे?
Chand Mera Dil Collection: फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज को आज तीसरा दिन है। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में सजी थी। रविवार की छु्ट्टी में इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले दिन औसत प्रदर्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में मामूली बढ़त देखी गई। आज रविवार की छुट्टी में इस फिल्म को कितना फायदा मिला है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'चांद मेरा दिल' का पिछले दो दिनों का बॉक्स ऑफिस
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' अपनी रिलीज से पहले से काफी चर्चा में है। यह कॉलेज लाइफ लव स्टोरी पर बनी फिल्म है। पिछले दो दिनों इसने औसत प्रदर्शन किया है।
- फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने ओपनिंग डे पर तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- बीते दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में और इजाफा देखा गया।
- कल दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन?
फिल्म 'चांद मेरा दिल' के कलेक्शन में तीसरे दिन बीते दो दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई है। इसे रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिलता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन 3.58 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 10.33 करोड़ रुपये हो गया है।
इन फिल्मों के साथ है मुकाबला
चांद मेरा दिल का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 40 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से शुरुआती तीन दिन इसका प्रदर्शन लागत के मुताबिक ठीक-ठाक है। हालांकि, इस फिल्म की असली परीक्षा वीकएंड के बाद कल सोमवार से शुरू होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसके साथ मुकाबले में साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘दृश्यम 3’, ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘राजा शिवाजी’, ‘कृष्णावतारम’ और ‘करुप्पु’ के नाम शामिल हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य के अलावा आस्था सिंह और प्रथम राठौड़ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कॉलेज दोस्ती और फिर इश्क से शुरू होती है। शादी तक रिश्ता पहुंच जाता है। मगर, फिर दूरियां आती हैं। दो लोगों के रिलेशनशिप का यह सफर इंतजार, दर्द और इम्तिहान से होता हुआ क्या मोड़ लेता है, इसी पर फिल्म बनी है।