{"_id":"6a13caa973c84fc9dc0d901c","slug":"karisma-kapoor-remember-dancing-with-govinda-in-husn-hai-suhana-shares-memories-from-coolie-no-1-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"18 की उम्र में गोविंदा के साथ करना था डांस, नर्वस करिश्मा की इस निर्देशक ने की मदद; अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 की उम्र में गोविंदा के साथ करना था डांस, नर्वस करिश्मा की इस निर्देशक ने की मदद; अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 25 May 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Karishma Kapoor: अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने गोविंदा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि 'हुस्न है सुहाना' गाने की शूटिंग के वक्त कैसा माहौल था।
गोविंदा, करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
90 के दशक में करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी काफी मशहूर रही है। साल 1995 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' उनके करियर की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी हुई है। हाल ही में करिश्मा कपूर ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताया है। यह किस्सा उन्होंने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के प्रीमियर एपिसोड में बताया।
Trending Videos
टीनएज में गोविंदा के साथ किया काम
उस दौर को याद करते हुए करिश्मा कपूर ने बताया कि वह उस समय टीनेजर ही थीं और बॉलीवुड के सबसे मशहूर परफॉर्मेंस में से एक के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए उन्हें काफी दबाव महसूस हो रहा था। करिश्मा ने उस समय अपनी उम्र और गोविंदा के साथ परफॉर्म करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा 'उस समय मैं लगभग 17 या 18 साल की थी। मुझे गोविंदा जी के साथ डांस करना था।'

गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
कैसा था गोविंद के साथ काम करना?
एक्ट्रेस ने बताया कि गोविंदा के साथ काम करना रोमांचक भी था और डरावना भी। एक युवा करिश्मा के लिए, स्क्रीन पर उनकी एनर्जी से मैच करना एक ऐसी चुनौती थी, जो उन्हें आज भी साफ-साफ याद है। गोविंदा के साथ डांस करने के अलावा- करिश्मा ने बताया कि यह गाना कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ उनके शुरुआती कोलैबोरेशन में से एक भी था। उन्होंने कहा 'मुझे खास तौर पर उस गाने में याद है, यह ची-ची के साथ मेरे पहले या दूसरे डांस नंबर में से एक था। मैं बहुत नर्वस थी और गणेश आचार्य के साथ भी मेरा पहला गाना था, तो वो भी एक नया कॉम्बिनेशन था।'

पोस्टर पर बनी महिला के साथ युवाओं ने की घिनौनी हरकत, भूमि पेडनेकर ने लताड़ा; सरकार से की ये मांग
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
डेविड धवन ने माहौल हल्का किया
करिश्मा को शूटिंग के दौरान फिल्ममेकर डेविड धवन से मिले सपोर्ट की भी याद आई। उनके मुताबिक वह नर्वस थीं लेकिन डायरेक्टर ने सेट पर एक आरामदायक माहौल बनाने में मदद की। अपनी बातचीत को याद करते हुए उन्होंने बताया, 'मुझे याद है डेविड धवन मेरे पास आए थे और कहा था, 'ये बहुत ही अच्छे कोरियोग्राफर हैं, ये नए गणेश मास्टर हैं।' वो भी बहुत शर्मीले महसूस कर रहे थे और मैं भी बहुत शर्मीली थी।' डेविड धवन के समझाने के बाद माहौल हल्का हुआ और फिल्म का गाना 'हुस्न है सुहाना' शूट हुआ।