Drishyam 3 VS Karuppu: वीकएंड पर 'करुप्पु' की चांदी; 'दृश्यम 3' ने भी दिखाया दम; जानिए कितना हुआ कलेक्शन?
Drishyam 3 VS Karuppu Collection: सिनेमाघरों में मोहनलाल की 'दृश्यम 3' लगी हुई है। इसे दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। इसके अलावा सूर्या की 'करुप्पु' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए रविवार को दोनों फिल्मों का हाल कैसा रहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलाल की चर्चित फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में सजी हुई है। इसकी रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार की छुट्टी में दोनों फिल्मों की कमाई में इजाफा देखा गया है। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अर्ध शतक जड़ दिया है।
- ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपये रहा।
- बीते दिन शनिवार (तीसरे दिन) को कमाई 13.70 करोड़ रुपये रही थी।
- आज रविवार को इस फिल्म ने 12.61 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- फिल्म 'दृश्यम 3' का टोटल नेट कलेक्शन 53.21 करोड़ रुपये हो चुका है।
'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म की कमाई में वीकएंड पर एक बार फिर इजाफा देखा गया है।
- पहले दिन 'करुप्पु' ने 15.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पहले वीक इसका टोटल नेट कलेक्शन 113.85 करोड़ रुपये रहा था।
- कल शनिवार को नौवें दिन कमाई 12.20 करोड़ रुपये रही थी।
- आज रविवार को फिल्म ने 12.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है।
- 'करुप्पु' का टोटल नेट कलेक्शन 146.41 करोड़ रुपये हो चुका है।
बॉलीवुड फिल्मों पर भारी दोनों साउथ फिल्में
फिल्म 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' अपने साथ रिलीज हुईं बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही हैं। 'करुप्पु' के साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने आज रविवार को 10वें दिन 3.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 36.14 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, 'दृश्यम 3' के साथ रिलीज हुईं 'चांद मेरा दिल' ने आज रविवार को 3.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 10.57 करोड़ रुपये हुआ है।