{"_id":"6a14166070a2daa1950c502c","slug":"is-ranveer-singh-will-act-in-shah-rukh-khan-and-deepika-padukones-king-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या शाहरुख की 'किंग' का हिस्सा होंगे रणवीर सिंह? तस्वीरें वायरल होने के बाद किए जा रहे ऐसे दावे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या शाहरुख की 'किंग' का हिस्सा होंगे रणवीर सिंह? तस्वीरें वायरल होने के बाद किए जा रहे ऐसे दावे
Mon, 25 May 2026 02:59 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 25 May 2026 02:59 PM IST
सार
Ranveer Singh In King: रणवीर सिंह 'धुरंधर' की कामयाबी से खुश हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का हिस्सा हो सकते हैं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर क्या दावे किए जा रहे हैं?
विज्ञापन
शाहरुख खान, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में 'किंग' की शूटिंग की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। अब खबरें आ रही हैं कि 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह 'किंग' का हिस्सा होंगे। सोशल मीडिया पर कई फैंस इस बारे में ट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्या 'किंग' में नजर आएंगे रणवीर?
ऑनलाइन चल रही चर्चाओं के मुताबिक, रणवीर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'किंग' में नजर आ सकते हैं। अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल्स पर की गई कुछ अपुष्ट पोस्ट्स में दावा किया गया है कि इस फिल्म में रणवीर एक स्पेशल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
फिल्म के सेट पर नजर आए रणवीर
कई पोस्ट के अनुसार रणवीर ने कथित तौर पर लगभग दो हफ्ते पहले इंटरनेशनल शेड्यूल के दौरान 'किंग' के लिए एक खास सीक्वेंस शूट किया है। हालांकि इस प्रोजेक्ट में उनकी भागीदारी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर यह चर्चा तब शुरू हुई जब एक्टर को फिल्म के सेट पर देखा गया।
रणवीर ने सेट पर दिए पोज
शुरुआत में, सेट पर रणवीर सिंह को देखकर यह माना गया था कि यह उनकी एक निजी यात्रा है। खबरें थीं कि रणवीर अपनी गर्भवती पत्नी दीपिका और एक साल की बेटी दुआ के साथ आए थे। हाल ही में रणवीर को फिल्म के क्रू सदस्यों के साथ पोज देते हुए भी देखा गया, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।

क्या होगा रणवीर का रोल?
'किंग' के एक फैन हैंडल पर एक पोस्ट के मुताबिक 'फिल्म' में रणवीर का रोल अहम हो सकता है। अफवाहें हैं कि एक्टर एक 'रहस्यमयी संदेशवाहक' का रोल निभाएंगे, जो सुहाना खान को खतरों से बचाएगा।
http://Hera Pheri 3: क्या 'हेरा फेरी 3' से फिर पीछे हटे परेश रावल? सवाल किए जाने पर निर्देशक ने दिया यह जवाब
फिल्म की स्टारकास्ट?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' को शाहरुख खान का बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। हाल ही में उनकी दो फिल्में 'जवान' और 'पठान' काफी कामयाब रही हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।