फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परेश रावल का खुलासा: कैसे उन्होंने अपनी बॉस की बेटी को पटाया? प्रपोज करते वक्त कहा था- शादी करना चाहता हूं लेकिन..

Tue, 26 Oct 2021 08:37 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 26 Oct 2021 08:37 PM IST
सार

अपने दमदार अभिनय के लिए फेमस परेश रावल ने पहली बार अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया है। परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने स्वरूप संपत को शादी के लिए प्रपोज किया था?

विज्ञापन
Paresh reveals how he proposed to wife Swaroop I want to marry you but
परेश रावल - फोटो : अमर उजाला

अपने दमदार अभिनय के लिए फेमस परेश रावल ने पहली बार अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया है। परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने स्वरूप संपत को शादी के लिए प्रपोज किया था? उन्होंने कहा, मैंने अपने दोस्त से कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा और ठीक 12 साल बाद मैंने उसी लड़की से शादी कर ली जिसके बारे में कहा था कि इससे विवाह करूंगा। परेश ने बताया कि जब उन्होंने स्वरूप को प्रपोज किया, तो क्या कहा था? गौरतलब है कि परेश रावल और स्वरूप संपत ने 1987 में शादी की थी। पूर्व अभिनेत्री स्वरूप संपत ने 1979 में मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। परेश और स्वरूप के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध हैं। अपने नये साक्षात्कार में परेश रावल ने कहा, मैंने सोच लिया था कि यह लड़की मेरी वाइफ बनेगी। उस वक्त मेरे दोस्त महेंद्र जोशी मेरे साथ थे।



 

Paresh reveals how he proposed to wife Swaroop I want to marry you but
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने मुझसे कहा, तुझे पता है तू जिस कंपनी में काम कर रहा है उस बॉस की बेटी है वह। इस पर मैंने अपने दोस्त से बोला, किसी की भी बेटी हो, बहन हो, मां हो, मैं इसके साथ शादी करुंगा। 

Paresh reveals how he proposed to wife Swaroop I want to marry you but
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल ने बताया कि उन्होंने इसके दो-तीन महीने के बाद स्वरूप से कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, लेकिन मुझसे यह मत कहना कि चलो एक दूसरे को जानते हैं..क्योंकि  मरते दम तक कोई किसको नहीं जान सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh reveals how he proposed to wife Swaroop I want to marry you but
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि इस बात के कहने के 12 साल बाद हमने शादी कर ली। गौरतलब है कि परेश रावल अभिषेक जैन की फिल्म हम दो हमारे दो में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और कृति सेनन एवं रत्ना पाठक शाह भी हैं।

 

विज्ञापन
Paresh reveals how he proposed to wife Swaroop I want to marry you but
स्वरूप संपत

गौरतलब है कि स्वरूप भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। स्वरूप ने कॉमेडी टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' में काम किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'करिश्मा' में भी काम किया था। इसमें वह कमल हासन और रीना रॉय के साथ नजर आई थीं। स्वरूप ने फिल्म में बिकिनी सीन्स भी दिए थे। इसके अलावा स्वरूप ने 'नरम गरम' (1981), 'हिम्मतवाला' (1983) 'साथिया' (2002), सप्तपदी (2013) और 'की एंड का' (2016) जैसी फिल्मों में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed