फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan besharam rang Deepika Padukone old video from bajirao mastani on color religion getting viral

Pathaan: ‘इंसान का मन काला होता है, जो रंग में धर्म देखता है’,बिकिनी बवाल के बीच दीपिका का पुराना वीडियो वायरल

Thu, 15 Dec 2022 02:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 15 Dec 2022 02:21 PM IST
सार

'पठान' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं, इस सबके बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रंग और धर्म को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Pathaan besharam rang Deepika Padukone old video from bajirao mastani on color religion getting viral
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका के सेंसुअस मूव्स और बिकिनी के रंग को लेकर बवाल हो रहा है। मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जहां फिल्म के सीन और कपड़ों को बदलने की मांग की है, तो लोग पोस्टर जलाकर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी बीच फिल्म की मध्यप्रदेश में रिलीज भी खतरे में पड़ गई है। वहीं, अब दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रंग को धर्म से जोड़ने वालों को जवाब दे रही हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होता यह वीडियो दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तनी’ का है। इस वीडियो को एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, 'ये सच है कि हर धर्म ने एक रंग को चुन लिया है पर रंग का तो कोई धर्म नहीं होता। इंसान का मन जरूर काला हो जाता है, जब उसे हर रंग में भी धर्म नहीं होता।' ‘बाजीराव मस्तनी’ की इस क्लिप में दीपिका यही डायलॉग बोल रही हैं और इसके आगे कहती हैं, 'दुर्गा की मूर्ति को सजाते वक्त हरे रंग का चूड़ा, हरे रंग की शॉल और हरी चोली पहनाते हैं, दरगाह में बड़े-बड़े पीर फकीरों की मजार पर केसरिया रंग की चादर चढ़ाते हैं, तब तो रंग का ख्याल नहीं आता।'

Vivek Agnihotri: 'हिंदू कभी मरे नहीं, यह साबित करो', अनुराग कश्यप के रिसर्च वाले सवाल पर विवेक का करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका के इस क्लिप पर लोग भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को 'पठान' के गाने में दीपिका का बिकिनी लुक पसंद नहीं आ रहा है, तो कुछ इसके विरोध की वजह समझ नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि दीपिका पहले भी पर्दे पर भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ चुकी हैं, ऐसे में अब ये बवाल होना उनकी समझ से परे है। इसी तरह गाने का विरोध भी लोग खुलकर कर रहे हैं और अभिनेत्री के सेंसुअस मूव्स और रिवीलिंग कपड़ों पर आपत्ति जता रहे हैं।

बिकिनी पर बवाल: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग

विज्ञापन

बता दें कि 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज के बाद से ही फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। भड़के हुए यूजर्स का कहना है कि गाने में अश्लीलता दिखाई गई है और ऐसे में फिल्म का बायकॉट करने पर जोर दिया जा रहा है। 'पठान' की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। वहीं, यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Pathaan: ‘सबको पूजा करने का अधिकार लेकिन...’, शाहरुख-आमिर के पूजा करने पर क्या बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed