फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Shah Rukh Khan film to have early morning shows at 6 am Deepika Padukone John Abraham

Pathaan: 'पठान' की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान ने दी फैंस को गुड न्यूज, अब इतने बजे से देख सकेंगे पहला शो

Sun, 22 Jan 2023 12:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 22 Jan 2023 12:04 PM IST
सार

पठान' के प्रति लोगों का क्रेज इसकी एडवांस बुकिंग देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म के मॉर्निंग शोज को लेकर फैसला किया है।

विज्ञापन
Pathaan Shah Rukh Khan film to have early morning shows at 6 am Deepika Padukone John Abraham
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बड़े पर्दे पर 'पठान' से होने जा रही शाहरुख खान की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 'पठान' के प्रति लोगों का क्रेज इसकी एडवांस बुकिंग देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। शाहरुख के प्रति फैंस की दीवानगी इस कदर है कि एक ने तो पूरा थिएटर ही बुक करा लिया। वहीं,अब फैंस की भारी डिमांड के चलते मेकर्स ने 'पठान' के मॉर्निंग शोज को लेकर फैसला किया है।

विज्ञापन


सुबह 6 बजे होगा पहला शो
शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने यह फैसला लिया है। हिंदी फिल्में आमतौर पर सुबह 8 बजे से पहले थिएटर में बहुत कम ही लगती हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि 'पठान' के पहले दिन के शो सुबह 6 बजे से शुरू होंगे। ऑडियंस की डिमांड के चलते मेकर्स ने सुबह 6 बजे से ही शो की शुरुआत करने की प्लानिंग कर ली है।
विज्ञापन

Pathaan: तेलुगू राज्यों में 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ने रखी शर्त? राम चरण को करना होगा यह काम!
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी को हो रही रिलीज
'पठान' 25 जनवरी को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में IMAX, 4DX और ICE में सुबह 6 बजे से ही फिल्म को दिखाया जाएगा।  ऐसे में ये फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं,फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Samantha Ruth Prabhu: बीमारी के बाद काम पर लौटीं सामंथा, शुरू की 'सिटाडेल' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed