सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pati Patni Aur Woh Do Trailer Launch Event Sara Ali Khan Lashed Out On Host Remark

‘पति पत्नी और वो दो’ के ट्रेलर लॉन्च पर होस्ट ने की वाहियात बात, सारा अली खान भड़कीं; बोलीं- ‘क्या बोल रहा है’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 03 May 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Sara Ali Khan Viral Video: शनिवार को फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ। इस मौके पर सारा अली खान और फिल्म की स्टार कास्ट इवेंट में मौजूद थी। यहां पर होस्ट ने ऐसी बात कह दी, जिस पर सारा अली खान भड़क गईं। जानिए, क्या है पूरा मामला? 

Pati Patni Aur Woh Do Trailer Launch Event Sara Ali Khan Lashed Out On Host Remark
सारा अली खान रकुल प्रीत के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@bollywoodhelpline
विज्ञापन

विस्तार

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के ट्रेलर लॉन्च में सबकुछ ठीक चल रहा था फिर होस्ट ने एक वाहियात बात कह दी। इस बात पर सारा अली खान ने तुरंत रिएक्ट किया। उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर इवेंट के होस्ट ने ऐसा क्या कह दिया था? जानिए।

Trending Videos


होस्ट की वाहियात बात पर सारा अली खान ने दिया रिएक्शन
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से जुड़े इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत और आयुष्मान खुराना के साथ बैठी हुई दिख रही हैं। क्लिप में होस्ट के जोक्स पर सारा अली खान का रिएक्शन कैप्चर हुआ है। इसमें होस्ट कहता है, ‘पैपराजी रील डालते हैं, जिसमें किसी सेलिब्रिटी का बैकशॉट डालकर पहचानो कौन, लिखा होता है। झूठ नहीं कह रहा मैं सब सेलिब्रिटीज को पीछे से पहचानता हूं। मैंने इस काम में बहुत टाइम बिताया है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

होस्ट की यह अजीब बात सुनकर सारा अली खान ने अजीब सा एक्सप्रेशन दिया। साथ ही वह रकुल से कहती हैं, ‘ये क्या बोल रहा है।’ यह बात कहते हुए उनके चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Tiwari (@bollywoodhelpline)


Pati Patni Aur Woh Do Trailer Launch Event Sara Ali Khan Lashed Out On Host Remark
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक राेमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed