सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   People Called Her Sridevi A Home Wrecker Janhvi Kapoor Shares An Emotional Anecdote

‘लोगों ने कहा घर तोड़ने वाली’, मुश्किल दौर से गुजर रहीं थीं श्रीदेवी; जान्हवी कपूर ने शेयर किया भावुक किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपनी मां श्रीदेवी के जीवन के मुश्किल दौर के बारे में बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

People Called Her Sridevi A Home Wrecker Janhvi Kapoor Shares An Emotional Anecdote
जान्हवी कपूर और श्री देवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के जीवन के उस मुश्किल दौर को याद किया, जब उन्होंने बोनी कपूर से शादी करने का फैसला लिया था। जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने अपनी मां का एक पुराना इंटरव्यू देखा था, जिससे उन्हें समझ आया कि उस समय श्रीदेवी को कितनी ट्रोलिंग और तकलीफों का सामना करना पड़ा था।

Trending Videos

वो अंदर ही अंदर परेशान रहती थीं
उन्होंने कहा, ‘मैंने वो सफर देखा है। जब मां हमारे साथ थीं, तब लोग उनके लिए बहुत अच्छे नहीं थे। उन्हें ‘घर तोड़ने वाली’ तक कहा गया और कई तरह की बुरी बातें कही गईं। इसका असर उनके मन पर पड़ा था और वो अंदर ही अंदर इससे परेशान रहती थीं। लेकिन समय के साथ लोग बदल जाते हैं… जब लोग चले जाते हैं, तो लोग उनके बारे अच्छा ह सोचते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी ने आगे कहा, ‘अब मैं उन्हें समझ पाती हूं और मुझे अफसोस है कि पहले मैं उन्हें समझ नहीं पाई। बचपन में मैं चीजों को अलग नजर से देखती थी, लेकिन वो उस समय प्रोफेशनल, फाइनेंशियल और पर्सनल कई चीजों से जूझ रही थीं।’

People Called Her Sridevi A Home Wrecker Janhvi Kapoor Shares An Emotional Anecdote
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुई थी बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी? 
बता दें कि बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं - अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। इसके बाद बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं—जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।

शुरुआत में काफी विवादों के बावजूद, दोनों अंत तक साथ रहे। बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में दुबई के एक हॉटल के बाथरूम में डूबने से निधन हो गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस आखिरी बार सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ वरुण धवन, रोहित शरफ और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। अब एक्टेस राम चरण की आने वाली फिल्म पेद्दी में नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज होने वाली है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed