फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोज: मिल गया शाहरुख खान का हमशक्ल, तस्वीरें देख किंग खान की पत्नी गौरी और बच्चे भी खा जाएंगे धोखा!

Sun, 08 May 2022 02:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 08 May 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
Pictures of Shahrukh Khan doppelganger Ibrahim Qadri photos viral on social media fans were also shocked
इब्राहिम कादरी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के हमशक्ल मिलना आम बात हो गई है। सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ लोगों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिनकी तुलना बॉलीवुड के ही किसी स्टार के साथ की जा चुकी है और अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का हमशक्ल भी मिल गया है। हैरानी की बात है लेकिन ये सच है। शाहरुख खान के हमशक्ल का नाम इब्राहिम कादरी है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। 

Pictures of Shahrukh Khan doppelganger Ibrahim Qadri photos viral on social media fans were also shocked
इब्राहिम कादरी - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार को है इब्राहिम कादरी पर गर्व
इब्राहिम कादरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोग इस बात पर गर्व करते हैं कि वह शाहरुख खान की तरह दिखता है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में वह अपने लुक्स पर ध्यान नहीं देते थे लेकिन परिवार के लोग और दोस्तों ने अक्सर उन्हें कहा है कि वह शाहरुख खान की तरह दिखते हैं। इस बात पर परिवार को भी गर्व है कि उनके घर में ऐसा बेटा है, जो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक शाहरुख खान जैसा दिखता है। 

Pictures of Shahrukh Khan doppelganger Ibrahim Qadri photos viral on social media fans were also shocked
इब्राहिम कादरी - फोटो : सोशल मीडिया
सार्वजनिक जगह पर लोगों ने भी माना शाहरुख खान
इब्राहिम कादरी हू-ब-हू शाहरुख खान की तरह दिखते हैं और इसी वजह से उनके साथ कई ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं, जब लोगों ने उन्हें शाहरुख खान समझ लिया था। एक बार इब्राहिम कादरी अपने दोस्तों के साथ फिल्म 'रईस' देखने गए थे। इस मौके पर लोगों ने उन्हें शाहरुख खान समझकर घेर लिया था। हालात ये थे कि पुलिस की मदद से इब्राहिम कादरी भीड़ से बाहर निकल पाए थे। इस घटना के बाद ही इब्राहिम ने खुद को पूरी तरह शाहरुख खान के लुक में ढाल लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures of Shahrukh Khan doppelganger Ibrahim Qadri photos viral on social media fans were also shocked
इब्राहिम कादरी - फोटो : सोशल मीडिया
किंग खान से मिलना चाहते हैं इब्राहिम कादरी
इब्राहिम कादरी लोगों के बीच शाहरुख खान के हमशक्ल की रूप में मशहूर हैं और वह इस चीज से खुश भी हैं लेकिन इब्राहिम खुद अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। हैरानी की बात ये है कि शाहरुख का हमशक्ल होने के बावजूद उन्हें एक बार भी एक्टर से मिलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में वह पर्सनली शाहरुख से मिलना चाहते हैं और इस बारे में उन्होंने खुद ही बताया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed