फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother’s Day: मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, तस्वीर शेयर कर व्यक्त किया आभार

Sun, 08 May 2022 01:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 08 May 2022 01:53 PM IST
सार

दुनिया भर में आज का दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। मां को समर्पित इस दिन पर आम से खास सभी अपनी के प्रति अपना प्यार और कृतज्ञता जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mother's Day 2022: Sanjay Dutt remembers his mother nargis on mothers day shared a old picture with emotional note
सुनील दत्त और नरगिस के साथ संजय दत्त - फोटो : twitter

दुनिया भर में आज का दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। मां को समर्पित इस दिन पर आम से खास सभी अपनी के प्रति अपना प्यार और कृतज्ञता जाहिर कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे में भी जो इस खास दिन पर अपनी मां की कमी महसूस कर उन्हें याद कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त, जो इस खास दिन पर अपनी अभिनेत्री नरगिस को काफी याद कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मदर्स डे पर अपनी मां को याद किया।

Mother's Day 2022: Sanjay Dutt remembers his mother nargis on mothers day shared a old picture with emotional note
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक भावुक नोट शेयर किया। एक्टर ने अपने माता-पिता सुनील दत्त और नरगिस के साथ एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर साझा की। फोटो शेयर करते हुए संजय ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपनी मां से कड़ी मेहनत, धैर्य, विनम्रता, दया, क्षमा और समझ के बारे में सब कुछ सीखा।

Mother's Day 2022: Sanjay Dutt remembers his mother nargis on mothers day shared a old picture with emotional note
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय

तस्वीर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, "माँ, आपने मुझे कड़ी मेहनत, धैर्य, नम्रता, दया, क्षमा, समझ और खुश रहना सिखाया। धन्यवाद कभी भी पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन मैं आपको अपनी मां के रूप में पाने के लिए आभारी हूं। मेरी मां और अन्य सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day 2022: Sanjay Dutt remembers his mother nargis on mothers day shared a old picture with emotional note
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 3 मई, 1981 को अभिनेत्री नरगिस का 51 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया था। अभिनेत्री का निधन संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी की रिलीज से तीन दिन पहले ही हो गई थी। अपनी मां को खोने का अभिनेता पर गहरा असर पड़ा था। एक्ट्रेस नरगिस भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने 'बरसात', 'रात और दिन', 'आवारा', 'श्री 420', 'मदर इंडिया' जैसी फिल्मों में काम किया था। 

विज्ञापन
Mother's Day 2022: Sanjay Dutt remembers his mother nargis on mothers day shared a old picture with emotional note
संजय दत्त  - फोटो : Social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को आखिरी बार कन्नड़ अभिनेता यश स्टारर फिल्म  'केजीएफ: चैप्टर 2' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रर अधीरा नाम के नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ: चैप्टर 1 का सीक्वल है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed