{"_id":"6277733c5249776d57198447","slug":"brahmastra-alia-bhatt-ranbir-kapoor-film-creates-history-joins-thor-2-more-hollywood-movie-list-on-disney-global-slate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रिलीज से पहले ही रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने हासिल की खास उपलब्धि, हॉलीवुड फिल्मों की इस लिस्ट में बनाई जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रिलीज से पहले ही रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने हासिल की खास उपलब्धि, हॉलीवुड फिल्मों की इस लिस्ट में बनाई जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म कई सालों से सुर्खियों में है और दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब जब कि ये स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुका है, तो फैंस उनको ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं। दोनों की शादी से पहले फिल्म के गाने केसरिया का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इस फिल्म ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर शिवा की भूमिका में हैं, वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म अभी अपने पोस्ट प्रोडक्शन में है, फिलहाल रिलीज की डेट सामने आ चुकी है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर वर्ल्ड वाइड रिलीज के लिए तैयार है और इससे पहले ब्रह्मास्त्र ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा को ग्लोबल थ्रियेटिकल रिलीज की लिस्ट में शामिल कर लिया है। बता दें कि इससे पहले इस लिस्ट में लव एंड थंडर, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, अवतार: द वे ऑफ वॉटर फॉर 2022 जैसी हॉलीवुड फिल्में ही शामिल थीं और ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म है, जिसे वैश्विक थ्रियेटिकल रिलीज स्लॉट में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को बनने में लगे छह साल
ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के मुख्य भूमिका में होने के अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म को बनने में पूरे छह साल का समय लगा है और यह सबसे महंगी फिल्म परियोजनाओं में एक है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शकों को कुछ बेहद खास देखने को मिलने वाला है और यह एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।