{"_id":"6fe83e54-cd18-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"police-are-yet-to-record-the-statement-of-the-actress-mother-as-she-is-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं जिया खान के सुसाइड के पीछे ये वजह तो नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहीं जिया खान के सुसाइड के पीछे ये वजह तो नहीं?
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को अलविदा कह चुकी बॉलीवुड अदाकारा जिया खान की जिंदगी में पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
जिया की मां राबिया खान ने भी इस बात को माना। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिया ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
जिया केवल अभिनेत्री ही नहीं थी। साहित्य, कला और संगीत से उसका काफी लगाव था।
जानिए जिया खान से जुड़ीं कुछ खास बातें
जिया की रुचि नृत्य में भी थी और वह साल्सा, जैज, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस जैसी नृत्य शैलियां भी जानती थी।
लेकिन जिया की जिंदगी में पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिया की मां राबिया खान ने भी इस बात को माना।
ऑडीशन ठीक नहीं हुआ था
राबिया खान ने बताया कि, 'पिछले रविवार को जिया हैदराबाद गई थी। हैदराबाद में उसका ऑडिशन था, उसने ऑडिशन में अच्छा काम नहीं किया।
उसने आने के बाद मुझसे कहा कि मुझे (जिया खान) लगता है कि मेरा करियर खत्म हो रहा है। उसने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने की भी बात कही थी।
ऑडिशन के बाद से वो काफी परेशान थी और किसी से भी नहीं मिल रही थी, कल वो अपने एक कजिन से मिली थी।'
जिया खान के कजिन ने कहा कि वो परेशान लग रही थी लेकिन उसका व्यवहार सामान्य था.
पुलिस अभी अभिनेत्री की मां का बयान दर्ज नहीं कर पाई है क्योंकि वह सदमे में हैं।
वैसे जिया के नजदीकी सूत्र बता रहे हैं कि पिछले कुछ वक्त से जिया निजी वजहों से तनाव और डिप्रेशन में थीं लेकिन फिलहाल पक्के तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि जिया को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के पीछे यही परिस्थितियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
मॉडल और समाजसेवी भी रहीं जिया
फिल्मों के अलावा जिया मॉडलिंग की दुनिया में भी सक्रिय रही। `रैंगलर` जींस का प्रचार करने वाली वह पहली लड़की थी। जिया ताज ग्रुप की ब्रांड अंबैसडर भी थी। इसके अलावा वह पेटा से भी जुड़ी रही।
विज्ञापन
जिया ने पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले मंजा पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। अपने जीवन के थोड़े समय में जिया सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही।
सामाजिक संगठनों के लिए धन एकत्र करने और उनकी मदद के लिए वह हमेशा आगे रही।