फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS-1 Box Office Collection Day 8: फीकी पड़ी 'पीएस 1' की चमक, आठवें दिन और गिरा कमाई का ग्राफ

Sat, 08 Oct 2022 01:07 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 08 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan ps 1 box office collection day 8 mani ratnam aishwarya rai film regularly facing downfall
पीएस 1 - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक 'मणिरत्नम' द्वारा निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के पहले पार्ट (पीएस 1) ने अपनी रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया था। लेकिन तीन दिन तक धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती दिखाई दे रही थी। वीकएंड के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही थी, जो लगातार अब और भी कम होती जा रही है। जहां बीते दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी, वहीं आज यानी आठवें भी 'पीएस 1' की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। चलिए 'पीएस 1' के आठवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालते हैं...

ponniyin selvan ps 1 box office collection day 8 mani ratnam aishwarya rai film regularly facing downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले हफ्ते 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पोन्नियिन सेलवन' ने अपने शुरुआती तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर सबकी उम्मीदों को पूरा किया था। कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित इस मल्टीस्टारर फिल्म ने जहां पहले दिन 33.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इसने 30.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म ने अपनी कमाई में और सुधार करते हुए 34.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शुरुआती तीन दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद सोमवार से फिल्म का कलेक्शन लड़खड़ा गया था। मंगलवार, बुधवार को हुई कमाई के बाद गुरुवार को 'पीएस 1' का बिजनेस देख सबको कड़ा घटका लगा था।
KGF Chapter 3: केजीएफ 3 में होने वाली है रॉकी भाई की गर्लफ्रेंड की वापसी? श्रीनिधि शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट 

ponniyin selvan ps 1 box office collection day 8 mani ratnam aishwarya rai film regularly facing downfall
फिल्म- पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों की अदाकारी के सजी फिल्म 'पीएस 1' ने बीते दिन महज 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं आठवें दिन यानी शुक्रवार को सामने आए शुरुआकी आंकड़ों के हिसाब से फिल्म के कलेक्शन में और गिरावट देखी गई है। 'पीएस 1' ने आठवें दिन सिर्फ 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो सभी को चौंका रहा है। हालांकि, अभी कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिर भी 500 के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई में इस तरह की गिरावट की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।   
Javed Akhtar: मिशेल ओबामा से ट्वीट कर जावेद अख्तर ने किया निवेदन, लिखा- मैं आपका कोई दीवाना फैन नहीं बल्कि
विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan ps 1 box office collection day 8 mani ratnam aishwarya rai film regularly facing downfall
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
आठ दिन की कमाई के बाद विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पीएस 1' ने कुल 182.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
 दिन  फिल्म का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 33.15  
दूसरा दिन 30.5 
तीसरा दिन 34.9 
चौथा दिन 19.05
पांचवा दिन 21.85
छठा दिन 21.85 
सातवां दिन 11.75
आठवां दिन 9.00
कुल कलेक्शन 184.60

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed