{"_id":"6a0da15c4b9edf2f810d1d62","slug":"pregnant-deepika-padukone-shooting-days-after-filming-with-shah-rukh-khan-for-king-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शूटिंग करती दिखीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, पहले 'किंग' के सेट पर आई थीं नजर; देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: शूटिंग करती दिखीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, पहले 'किंग' के सेट पर आई थीं नजर; देखें वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 20 May 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। इस बीच उन्हें एक विज्ञापन का शूट करते हुए देखा गया। इससे पहले वह 'किंग' की शूटिंग करते हुए देखी गई थीं।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को यह जानकारी देकर हैरान कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में बेंगलुरु में एक नए विज्ञापन की शूटिंग करते हुए देखा गया। सेट से सामने आया उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
Trending Videos
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण एक विज्ञापन शूट के सेट पर हैं। वह एक स्टाइलिश नीले पैंटसूट में शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान वह अपना मजेदार और चुलबुला अंदाज दिखा रही हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण एक विज्ञापन शूट के सेट पर हैं। वह एक स्टाइलिश नीले पैंटसूट में शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान वह अपना मजेदार और चुलबुला अंदाज दिखा रही हैं।
Deepika Padukone was seen shooting for hilton in banglore 🧿 pic.twitter.com/VI5G0XfV62
— Deepika Files (@FilesDeepika) May 19, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका ने की 'किंग' की शूटिंग
इससे पहले खबरें आईं थीं कि दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ केपटाउन में फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही थीं। उनका केपटाउन का शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपिका और शाहरुख ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।
किंग में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इससे पहले सुहाना 2024 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना फिल्मी डेब्यू किया था।

[Pic] Deepika Padukone and Shah Rukh Khan on the sets of #King pic.twitter.com/yOTaaiGt3J
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) April 30, 2026
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
'किंग' के अलावा, दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' में भी नजर आएंगी। यह इन दोनों का एक साथ पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा। 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। यह 2027 में रिलीज हो सकती है।