प्रियदर्शन ने अपने शिष्य को 'धुरंधर की सफलता की दी शुभकामनाएं, आदित्य धर ने लिखा- 'यह मेरे लिए शब्दों से..'
Priyadarshan Praises Aditya Dhar on Dhurandhar: फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रियर्दशन ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की। साथ ही निर्देशक ने सोशल मीडिया हैंडल पर आदित्य धर के लिए कुछ खास नोट लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉरर और कॉमेडी फिल्मों के निर्देशन के लिए प्रसिद्ध प्रियदर्शन ने आज अपने शिष्य और निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की। प्रियदर्शन ने सोशल मीडिया हैंडल पर आदित्य के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और साथ ही उनकी फिल्म 'धुरंधर' के बारे में खास बातें लिखीं, जिसके बाद आदित्य ने प्रियदर्शन की पोस्ट पर अपना दिल छू लेने वाला रिप्लाई किया है।
प्रियदर्शन का पोस्ट
प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'अपने शिष्य को इतनी बड़ी सफलता पाते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी का मौका है। आदित्य धर को 'धुरंधर' फिल्म की बहुत-बहुत बधाई और 'धुरंधर 2' के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram
आदित्य धर ने किया रिप्लाई
प्रियर्दशन की पोस्ट पर आदित्य धर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'प्रिय प्रियन सर... आपके ये शब्द मेरे लिए बहुत ज्यादा मायने रखते हैं। जब मैं कुछ भी नहीं था, मेरे पास सिर्फ सपने और कुछ लिखे हुए पन्ने थे, तब आपने मुझ पर भरोसा किया। आपने मुझे बराबर का सम्मान दिया और सबसे कीमती चीज दी- प्यार, विश्वास और इज्जत।'
आदित्य ने सही मार्गदर्शन के लिए प्रियदर्शन का किया शुक्रिया
आदित्य ने आगे लिखा, 'इस इंडस्ट्री में मुझे ज्यादातर यही सिखाया गया कि क्या नहीं करना चाहिए, लेकिन आपने मुझे सही रास्ता दिखाया- न सिर्फ एक फिल्ममेकर के रूप में, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी। 'आक्रोश' और 'तेज' के लिए डायलॉग लिखने से लेकर आज यहां तक पहुंचने तक, हर कदम पर आपका साथ और आपकी छाप है। मैं जीवन भर आपका शिष्य बना रहूंगा। सब कुछ के लिए शुक्रिया सर। ये सफलता जितनी मेरी है, उतनी ही आपकी भी है।'
यह भी पढ़ें: अब बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही आदित्य धर की 'धुरंधर', जानें 35वें दिन का कलेक्शन
प्रियदर्शन की फिल्में
प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 'हेरा फेरी', 'हंगामा', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'चुप चुप के', और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्में बनाई हैं। अब वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ अपनी नई हॉरर-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'हैवान' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने यश को दी 40वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'आप टॉक्सिक नहीं...'...