फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyadarshan Directorial Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Release Date Change Now Film Release On 10th April

अब एक महीने पहले रिलीज होगी अक्षय की 'भूत बंगला', जानें मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला?

Sat, 07 Feb 2026 06:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 06:28 PM IST
सार

Bhooth Bangla New Release Date: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की नई रिलीज डेट सामने आई है। जानिए अब दोबारा मेकर्स ने क्यों बदली फिल्म की रिलीज डेट और अब कब आएगी फिल्म…

विज्ञापन
Priyadarshan Directorial Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Release Date Change Now Film Release On 10th April
भूत बंगला की नई रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

विस्तार

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब एक बार फिर ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म को बाद में 25 मई को रिलीज किया जाना था। लेकिन अब मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज की तारीख बदल दी है। जानिए अब किस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म और आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

विज्ञापन

अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। अक्षय ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें एक काली बिल्ली नजर आती है। डरावनी आंखों वाली ये बिल्ली कैलेंडर पर 15 मई की तारीख को पंजे से नोच देती है। इसके बाद बिल्ली अप्रैल के महीने में कैलेंडर पर गिरे दूध को चाटती है, जहां पर 10 तारीख सामने आती है। इसके साथ ही ये घोषणा की जाती है कि ‘भूत बंगला’ अब 25 मई की जगह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसको शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘भूत बंगला का काउंटडाउन फिर से शुरू करते हैं। फिल्म 25 मई को नहीं बल्कि 10 अप्रैल को रिलीज होगी। मिलते हैं थिएटर्स में।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


 

Priyadarshan Directorial Akshay Kumar Starrer Bhooth Bangla Release Date Change Now Film Release On 10th April
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मेकर्स की सोची समझी रणनीति
जब फिल्म की घोषणा की गई थी तब इसे 2 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को 2 अप्रैल की जगह बढ़ाकर 25 मई कर दिया। हालांकि, अब मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज को बदलते हुए लगभग एक महीना पहले 10 अप्रैल कर दिया है। मेकर्स की ओर से अभी इसकी वजह तो नहीं बताई गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का यह फैसला एक रणनीतिक कदम है।
इसमें दर्शकों की रुचि और साल भर में अक्षय कुमार की व्यस्त थिएट्रिकल रिलीज लाइनअप को ध्यान में रखा गया है। हालांकि, 10 अप्रैल को ही आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘डकैत’ भी रिलीज होनी है। ‘डकैत’ पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से क्लैश बचाने के चक्कर मेकर्स ने इसे टालकर 10 अप्रैल कर दिया।

ये सितारे भी आएंगे नजर
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव सरीखे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को अक्षय कुमार के साथ शोभा कपूर और एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed