फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा ने 5 साल बाद भाई के साथ मनाया रक्षा बंधन, शेयर की तस्वीर

Mon, 23 Aug 2021 03:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 23 Aug 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka celebrates Raksha Bandhan with brother after 5 years shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पांच साल बाद अपने भाई के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने भाई की एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका और सिद्धार्थ चोपड़ा ने लंदन में रक्षाबंधन मनाया। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले एक साल से लंदन में रह रही हैं। यहां उन्होंने पूरे पांच साल बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ पावन राखी का त्योहार मनाया।



प्रियंका ने सफेद और काली ड्रेस पहनी हुई है। जबकि, सिद्धार्थ चोपड़ा ने ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने राखी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा है, पूरे पांच साल बाद पहली बार रक्षा बंधन पर। लव यू लिटिल भाई। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की बात करती रहती हैं और यह भी बताती हैं कि कैसे उनके भाई ने मिस वर्ल्ड पेजेंट में उनकी सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद, बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक अभिनेत्री के तौर पर कार्य के दौरान भी उनके भाई ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)



 

Priyanka celebrates Raksha Bandhan with brother after 5 years shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra

प्रियंका बता चुकी हैं कि सिद्धार्थ ही थे जिन्होंने मधु को मिस इंडिया के लिए प्रियंका की अर्जी भेजने के लिए मनाया था।  प्रियंका ने हाल ही में जारी अपनी आत्मकथा अनफिनिश्ड में इस प्रकरण के बारे में लिखा है। उनका कहना है कि वो अपने भाई की वजह से ही मिस इंडिया पेजेंट में भाग ले पाई थीं।

Priyanka celebrates Raksha Bandhan with brother after 5 years shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका का कहना है कि उनके भाई ने मां को मिस इंडिया पेजेंट में प्रवेश के लिए कहा था, क्योंकि वह अपना कमरा वापस  चाहता था और मुझे घर से बाहर निकालने का यह एक तरीका था। उन्होंने लिखा कि मेरा भाई तार्किक है। प्रियंका ने अपने किताब में लिखा है कि उनके भाई की नजर उनके कमरे में थी, तभी उसने मिस इंडिया पेजेंट में भाग लेने के लिए मां को मनाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka celebrates Raksha Bandhan with brother after 5 years shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका ने हाल ही में सैम ह्यूघन के साथ अपनी रोमांटिक फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग की है। वह कुछ महीनों से लंदन में अपनी अमेजन सीरीज सिटाडेल पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka celebrates Raksha Bandhan with brother after 5 years shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra

हाल ही में प्रियंका ने अपने बॉलीवुड कमबैक प्रोजेक्ट 'जी ले जरा' की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे और इसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed