Meta Gala 2026: मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका, दीपिका और आलिया भी नजर आईं! तस्वीरें देखकर खा गए न धोखा?
Priyanka-Alia Met Gala 2026 Look: मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर सेलेब्स का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। अब इस इवेंट से प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यहां देखें तीनों एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज और जानें तस्वीरों की क्या है सच्चाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला का आयोजन हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी दुनिया भर के तमाम दिग्गज सेलेब्स इस इवेंट का हिस्सा बने। हालांकि, भारत की तरफ से इस बार करण जौहर-मनीष मल्होत्रा, ईशा अंबानी और अनन्या बिरला ही इवेंट में नजर आईं। लेकिन सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की मेट गाला की रेड कार्पेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जानिए क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई और क्या सच में दीपिका, प्रियंका और आलिया बनीं इस इवेंट का हिस्सा?
दीपिका-प्रियंका और आलिया की एआई तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की मेट गाला 2026 से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तीनों ही कलाकारों के मेट गाला 2026 में पहुंचने की चर्चाएं भी थीं। लेकिन अंत में ये तीनों एक्ट्रेस इवेंट में शामिल नहीं हुईं। अब दीपिका, प्रियंका और आलिया की एआई द्वारा तैयार की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस अंदाज में नजर आईं आलिया
आलिया भट्ट की मेट गाला 2026 से एआई द्वारा तैयार की गई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया वाइन-एम्बेलिश्ड पन्ना हरा गाउन पहने नजर आ रही हैं। फैंस ने इस लुक की तुलना 'गार्लिक ब्रेड' से की, जबकि कई इसे फेयरी-टेल मैजिक मान रहे हैं। इस एआई जेनरेटेड फोटो में आलिया कैमरा की तरफ पोज देते हुए हाथ हिला रही हैं।
प्रियंका का दिखा ग्लैमरस लुक
प्रियंका चोपड़ा की एआई द्वारा तैयार की गई जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें उन्हें एक बेहद ग्लैमरस और ड्रामेटिक थाई स्लिट गाउन पहने दिखाया गया है। ये मेट गाला की थीम ‘फैशन इज आर्ट’ से प्रेरित लगता है। इस एआई फोटो में वो एक बोल्ड, आधुनिक और रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें उनके बाल और मेकअप को बहुत ध्यान से 'फ्यूचरिस्टिक' लुक दिया गया है। एआई फोटो में प्रियंका मेट गाला के रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण की भी वायरल हुईं तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की तरह दीपिका पादुकोण के भी मेट गाला 2026 में शामिल होने की चर्चाएं थीं, लेकिन वो भी शामिल नहीं हुईं। हालांकि, दीपिका की भी एआई जेनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन एआई फोटो में उन्हें हरे और काले रंग के काफ्तान गाउन में एक हाई-प्रोफाइल प्री-मेट गाला डिनर में पोज करते हुए दिखाया गया। तस्वीरों में दीपिका बेहद सजी-धजी नजर आ रही हैं, जो प्री-मेट गाला डिनर के दौरान की बताई जा रही हैं। हालांकि, ये एआई द्वारा तैयार की गई हैं। असल में दीपिका मेट गाला में शामिल नहीं हुईं।