फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra and Nick Jonas arrives for Paris Fashion Week actress shares Romantic Pictures

Priyanka-Nick: पेरिस फैशन वीक में रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस बोले- आग लगा दी

Mon, 06 Mar 2023 06:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Mar 2023 06:36 PM IST
सार

अब हाल ही में, प्रियंका और निक पेरिस फैशन वीक में शामिल हुए हैं, जहां दोनों को बेहद रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas arrives for Paris Fashion Week actress shares Romantic Pictures
प्रियंका - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पेरिस की जमीन पर अपने जलवे बिखेरने को तैयार बैठी हैं। प्रियंका आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। प्रियंका आज के समय में एक ग्लोबल आइकन बनकर एक रोल मॉडल के तौर पर दुनिया में भारत को रिप्रजेंट कर रही है। अब हाल ही में, प्रियंका और निक पेरिस फैशन वीक में शामिल हुए हैं, जहां दोनों को बेहद रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 

Priyanka Chopra and Nick Jonas arrives for Paris Fashion Week actress shares Romantic Pictures
प्रियंका और निक - फोटो : इंस्टाग्राम


प्रियंका ने साझा की तस्वीर
हाल ही में, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके साथ पति निक भी दिखाई दे रहे हैं। इस हॉट कपल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। निक और प्रियंका ने पेरिस फैशन वीक में शिरकत की है। इस दौरान कपल बेहद शानदार आउटफिट में नजर आए हैं और साथ में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। यही नहीं, दोनों ने साथ में काफी रोमांटिक पोज दिए और तस्वीरें भी साझा की है।

Janhvi Kapoor: जान्हवी को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra and Nick Jonas arrives for Paris Fashion Week actress shares Romantic Pictures
प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम

बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
प्रियंका द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह पिंक कलर के प्लंगिंग नेकलाइन ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी और उनके पति निक डार्क कलर के सूट पैंट और बूट्स में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने कुछ लोगों को टैग करके कहा कि हमें बुलाने के लिए शुक्रिया। प्रियंका और निक के फैंस उनकी इस तस्वीर पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Fighter: ऋतिक रोशन ने दिया 'फाइटर' को लेकर बड़ा अपडेट! एक्शन फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर किया एलान

विज्ञापन

Priyanka Chopra and Nick Jonas arrives for Paris Fashion Week actress shares Romantic Pictures
प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम

‘सिटाडेल’ में आएंगी नजर 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed