फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Appreciate RRR and Pakistani Film Joyland Share Story on instagram twitter SS Rajamouli Saim

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने RRR की सफलता पर जाहिर की खुशी, पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड पर भी दिया रिएक्शन

Wed, 18 Jan 2023 02:09 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 02:09 PM IST
सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय फिल्म आरआरआर और पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। उन्होंने जॉयलैंड की सराहना करते हुए कहा है कि इसे जरूर देखें। साथ ही फिल्म आरआरआर की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Appreciate RRR and Pakistani Film Joyland Share Story on instagram twitter SS Rajamouli Saim
Priyanka Chopra - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान की फिल्म जॉयलैंड की कहानी काफी लोगों को प्रभावित कर रही है। भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म जॉयलैंड की सराहना करते हुए स्टोरी साझा की है। क्योंकि ऑस्कर में जाने वाली यह पहली पाकिस्तानी फिल्म है। साथ ही उन्होंने भारतीय फिल्म आरआरआर की सफलता को लेकर भी अपने इंस्टाग्राम पर  पोस्ट साझा किया है। उस स्टोरी में अभिनेत्री के साथ एसएस राजामौली नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra Appreciate RRR and Pakistani Film Joyland Share Story on instagram twitter SS Rajamouli Saim
Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने की RRR और जॉयलैंड की तारीफ
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का एक छोटा सा वीडियो साझा करते हुए लिखा है- जॉयलैंड देखने  के लिए वास्तव में खुशी है। इस कहानी को पर्दे पर लाने के लिए पूरी टीम को बधाई...इसे जरूर देखना। इसके अलावा अभिनेत्री ने भारतीय फिल्म आरआरआर को लेकर भी एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने लिखा है- कम से कम मैं भारत की शानदार फिल्म यात्रा में योगदान दे सकती हूं। गुड लक और बहुत बहुत बधाई हो। @RRRMovies@SSRajamouli garu, @MMKeeravani Garu, @alwaysRamCharan,@Jntr समेत पूरी टीम को टैग किया है। वहीं, पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड की कास्ट ने भी प्रियंका की सराहना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और फिल्म के लिए शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Appreciate RRR and Pakistani Film Joyland Share Story on instagram twitter SS Rajamouli Saim
Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी कुछ इस तरह 
जॉयलैंड एक पारंपरिक पाकिस्तानी परिवार में सबसे छोटे बेटे की कहानी है। जिसे बॉलीवुड में एक बैकअप डांसर के रूप में नौकरी मिलती है। जिसके बाद उसे शो चलाने वाली ट्रांसजेंडर महिला बीबा (अलीना खान) से प्यार हो जाता है। फिल्म का निर्देशन सईम सादिक के द्वारा किया है। साथ ही लेखन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अली जुनेजो, रस्टी फारूक और अलीना खान है। फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई हैं। 

यह भी पढ़े-पुण्यतिथि: जब काव्यपाठ के लिए मेहनताना न मिलने पर बिफर पड़े थे हरिवंश राय बच्चन, फिर इस बात पर हुए थे राजी

विज्ञापन

Priyanka Chopra Appreciate RRR and Pakistani Film Joyland Share Story on instagram twitter SS Rajamouli Saim
Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी टीम ने प्रियंका का किया धन्यवाद
प्रियंका चोपड़ा के द्वारा की गई सराहना पर फिल्म के आधिकारिक हैंडल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा- धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा। इसके अलावा निर्देशक सईम सदिक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है- बहुत बहुत धन्यवाद। इसके बाद फिल्म की अभिनेत्री सानिया सईद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा है-ओह माय गॉड दोस्तों। इसके बाद फिल्म के अभिनेता रस्टी फारूक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा है-प्रियंका चोपड़ा का धन्यवाद, मुझे वाकई में बहुत गर्व है कि हमारी यह फिल्म दुनिया भर में लोगों को पसंद आई है और कई दर्शकों से बात की है और यह अपने आप में पाकिस्तानियों का मानवीकरण करती हैं। 

यह भी पढ़े-Saadat Hasan Manto: समय से आगे की सोच थे मंटो, जो भी लिखा, हर किसी के सिर पर सवार हो गया

Priyanka Chopra Appreciate RRR and Pakistani Film Joyland Share Story on instagram twitter SS Rajamouli Saim
Joyland - फोटो : सोशल मीडिया

जॉयलैंड को मिले कई पुरस्कार
आपको बता दें कि बीते साल कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में जॉयलैंड ने पाकिस्तानी फिल्म के रूप में अपनी पहली शुरुआती की थी। इस फिल्म ने तब जूरी पुरस्कार और क्वीर पाम अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। उसके बाद जॉयलैंड को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई त्योहारों में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि फिल्म को इतनी प्रशंसा मिलने के बाद भी पाकिस्तानी सरकार की ओर से इस पर काफी आपत्ति जताई गई है। यहां तक कि पाकिस्तान में इस फिल्म के प्रसारण पर भी रोक लगाने की कोशिश की गई थी। जॉयलैंड को साल 2023 इंडिपेंडेंट स्पिरिट में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं हाल ही में इस फिल्म को पाकिस्तान की आधिकारिक एंट्री के लिए 95 वें अकादमी पुरस्कारों में इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए चुना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed