इन दिनों दुनियाभर में टोक्यो ओलंपिक्स की धूम देखने को मिल रही है। मीराबाई चानू की जीत के बाद से भारत की निगाहें फिर मेडल की ओर हैं लेकिन पिछले कुछ समय से जीत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार के दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा क्योंकि मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम देश के लिए मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं।
टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम के जज्बे को सलाम करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट, पर्दे पर निभा चुकी हैं उनका किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'एक महान चैंपियन ऐसा ही दिखता है। बहुत अच्छे मैरी कॉम। आपने हमें दिखाया है कि कैसे जुनून और समर्पण से मुकाम हासिल किए जाते हैं। आपने हमें हर दिन प्रेरित किया है और हमें गर्व महसूस करवाया है, हर बार....'। अब प्रियंका के इस ट्वीट पर सभी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा पर्दे पर मैरी कॉम का किरदार निभा चुकी हैं।
सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि अभिनेता फरहान अख्तर ने भी मैरी कॉम को चैंपियन बताया। उन्होंने लिखा, 'मैरी कॉम बहुत अच्छी तरह से लड़ा आपने, आप हर लिहाज से चैंपियन हैं'। बता दें कि फरहान अख्तर फिल्म तूफान में एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आए थे।
Well fought @MangteC .. #boxing You’re a champion in more ways than a medal can attest to. #respect ✊🏽 pic.twitter.com/0kOGhHKlFX
रणदीप हुड्डा ने भी मैरी कॉम का हौंसला बढ़ाते हुए कहा, 'क्या लड़ीं आप, ये लड़ाई किसी भी दिशा में जा सकती थीं। आप चैंपियन हैं। मैच के लिए धन्यवाद'। बता दें कि रणदीप हुड्डा के अलावा बॉलीवुड के और भी सितारों ने मैरी कॉम को चैंपियन बताया और उनकी फाइट की तारीफ की।
What a fight Mary Kom !!! Could have gone either way .. thanks for the entertainment champ 👊🏽 heartbroken 💔 #Boxing #IndiaAtTokyo2020 #MaryKom pic.twitter.com/lUbYJtMoKw
बता दें कि मैरी कॉम को महिला बॉक्सिंग के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्रिट वालेंसिया ने 3-2 से हरा दिया। हालांकि 38 साल की उम्र में जिस जज्बे के साथ मेरी रिंग में उतरीं वो करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं और उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।