Priyanka Chopra: मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, दोस्त संग मिथुन के गाने पर थिरकती आईं नजर
प्रियंका चोपड़ा का डांस करते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी के साथ 'ये रात में जो मजा है' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल आईकन बन चुकीं बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर के रूप में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों का दौरा करने और अपने हेयर केयर ब्रांड को प्रमोट करने भारत आई थीं। प्रियंका ने पूरे तीन साल बाद भारत का दौरा किया था, जिस दौरान वह जगहों पर अपने काम के सिलसिले में गई थीं। लेकिन अपने काम में बिजी होने के बावजूद प्रियंका ने काम के साथ-साथ अपने आप के लिए भी समय निकाला था। दरअसल, अभिनेत्री बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हिट गाने 'ये रात में जो मजा है' पर डांस कर खूब मस्ती करती नजर आईं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा का डांस करते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी के साथ 'ये रात में जो मजा है' पर डांस करती नजर आ रही हैं। रूही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रियंका नहाने वाले कपड़े पहनकर एक गाने पर जमकर थिरक रही हैं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ रहना और खुद की देखभाल करना। वैसे आप घर पर आराम करना पसंद करते हैं या बाहर जाना?'
Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल
वीडियो की शुरुआत रूही के यह कहने से होती है, 'प्रियंका, जाना है क्या आज रात को' जिस पर प्रियंका ने जवाब दिया, 'वैसे हम लोग कैब का इंतजार कर रहे हैं न और कैब ने अभी कैंसल किया, तो फिर दूसरी कैब ढूंढनी पड़ेगी।' इसके बाद दोनों बाथ रॉब में 'ये रात में जो मजा है' की धुन पर जमकर थिरकते हैं और खूब मस्ती करते हैं।
Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द
View this post on Instagram
जहां इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी दोस्त के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं, वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में बहुत से प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। प्रियंका के पास इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और सीरीज 'सिटाडेल' है, जिसमें वह काम करती दिखाई देंगी। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित, 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही प्रियंका के पास बॉलीवुड की फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ काम करने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान फरहान अख्तर ने संभाली है।
Dostana: धर्मा प्रोडक्शंस ने साझा कीं जॉन-अभिषेक और प्रियंका के 'दोस्ताना' की झलकियां, यह है खास वजह