फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Husband And Singer Nick Jonas Share Harrowing Moments After Daughter Malti Premature Birth

मालती की हालत देख तड़प उठे थे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, बेटी के प्री-मैच्योर बर्थ से जुड़ी मुश्किलें की साझा

Thu, 05 Feb 2026 12:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Feb 2026 12:26 PM IST
सार

Nick Jonas Share Talk About Daughter Malti Premature Birth: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती 5 साल की हो चुकी है। नन्ही मालती प्रियंका और निक की आंखों का तारा है। हाल ही में निक जोनस ने बेटी के जन्म के बाद सामने आई मुश्किलों को साझा किया। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Husband And Singer Nick Jonas Share Harrowing Moments After Daughter Malti Premature Birth
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और बेटी मालती - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती साल 2022 में मैरी प्रीमैच्याेर पैदा हुई थी। जन्म के बाद वह कई महीनों तक वह हॉस्पिटल में रही, डॉक्टर्स की निगरानी में नन्ही मालती की देखभाल की गई है। सारी मुश्किलों को पार करके वह बच्ची घर आई। अपनी बेटी के जन्म के बाद की मुश्किलों और दुख भरे वक्त को हाल ही में निक जोनस ने एक इंटरव्यू में बताया। वह बताते हैं कि जन्म के बाद मालती को लगभग छह बार खून चढ़ाया गया, उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। 

विज्ञापन

डॉक्टर्स ने बड़ी मुश्किलों से मालती को बचाया 
प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म सेरोगेसी से हुआ था। हाल ही में जय शेट्टी के 'ऑन पर्पस' पॉडकास्ट में निक जोनस ने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि वह जिस साल पैदा हुई, उस साल अप्रैल में घर आएगी। हमें फोन आया। मालती का जन्म जब हुआ तो वह सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस की थीं। वह बहुत कमजोर थी। उसका रंग भी नीला पड़ चुका था। डॉक्टर ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। वह कई दिनों तक स्पेशल केयर में रही। डॉक्टर उसे होश में लाए।’ 

विज्ञापन

महीनों तक मालती की देखभाल करते रहे निक और प्रियंका
निक जोनस ने बताया कि मालती का जन्म काेविड काल के दौरान हुआ था। वह और प्रियंका महीनों तक अस्पताल में रहे। दोनों साढ़े तीन महीने तक हर दिन 12-12 घंटे अस्पताल में रहते थे। आखिरकार बेटी मालती ठीक हुई। निक कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि मालती को पता है कि वह दुनिया में कैसे आई? उसके जीवन का पहला चैप्टर कैसा था? और इसलिए हर दिन उसके और हमारे लिए एक तोहफा है।’ निक जाेनस से पहले प्रियंका चाेपड़ा भी बेटी मातली के जन्म के बाद सामने आई मुश्किलों को साझा कर चुकी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं? 
प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही बेटी मातली और पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया तस्वीरें शेयर करती हैं। इस हैप्पी फैमिली को फैंस खूब पसंद करते हैं। निजी जिंदगी से इतर प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' और राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed