सब्सक्राइब करें

Instagram: प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजलिस से शेयर की मैनहोल कवर के साथ तस्वीर, ये थी खास वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 01:27 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजलिस में एक मैनहोल कवर के सामने की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी छोटी सी भतीजी कृष्णा भी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और कृष्णा दोनों ही सड़क पर पोज करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra proudly poses with Los Angeles manhole cover that made in india
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने देश से दूर रहती हो लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की कई अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह खेल के मैदान में  जर्सी पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने  एक मैनहोल कवर के सामने की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका के साथ उनकी छोटी सी भतीजी कृष्णा भी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और कृष्णा दोनों ही सड़क पर पोज करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल प्रियंका के इस तस्वीरों को शेयर करने के पीछे एक खास वजह है।

priyanka chopra proudly poses with Los Angeles manhole cover that made in india
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : insta

परफेक्ट संडे-
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से खेल के मैदान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके पति निक एक्शन मोड में गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं प्रियंका भी गेम की जर्सी में खड़ी होकर किनारे से देख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, गमे डे...परफेक्ट संडे! इसके अलावा भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से एक वह भतीजी कृष्णा के साथ क्यूट अंदाज में पोज करती दिखाई दे रही हैं।

priyanka chopra proudly poses with Los Angeles manhole cover that made in india
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

मेड इन इंडिया-
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और कृष्णा सड़क पर एक मैनहोल के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं, दरअसल इस मैनहोल के कवर पर मेड इन इंडिया लिखा हुआ है। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-हैशटैग मेड इन इंडिया इसी के साथ उन्होंने इंडिया के फ्लैग की स्टीकर भी शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका ने पूरी आस्ती की टी-शर्ट, पैंट और काले जूते के ऊपर सफेद जर्सी पहनी थी। इसी के साथ ही उन्होंने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा, हुआ था और बड़े-बड़े झुमको के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। कृष्णा ने भी पीले रंग का आउटफिट के साथ जैकेट, लाल टोपी और गुलाबी जूते पहने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra proudly poses with Los Angeles manhole cover that made in india
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की तो हाल ही में वह और निक जोनस सेरोगेसी के जरिए बेटी के माता-पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी बेटी की के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही अब तक कोई तस्वीर शेयर की है। बात करें प्रोफेशनल लाइफ की तो प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है और इस समय भी कई प्रोजेक्ट कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed