सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna Birthday: अपने जन्मदिन पर अकेली रहेंगी पुष्पा की 'श्रीवल्ली', ऐसे करेंगी सेलिब्रेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Apr 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Pushpa Fame Actress rashmika mandanna calls herself fans baby says its her work to make fans happy
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta

महज 20 साल की उम्र में रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'किरिक पार्टी' से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'अंजनी पुत्र' में पुनीत राजकुमार के साथ अभिनय किया। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं, लेकिन रश्मिका को यह नहीं पता था कि वह कुछ ही साल में नेशनल क्रश बन जाएंगी। यह दिलचस्प बात है कि रश्मिका ने देश भर के लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उत्तर भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, जबकि उन्होंने अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया। यह पॉपुलैरिटी उन्हें हालिया रिलीज 'पुष्पा: द राइज' से काफी पहले मिल चुकी थी। आज (पांच अप्रैल) वह अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बर्थडे गर्ल ने अपने करियर और अपनी लाइफ को लेकर बातचीत की।   

Birthday Special: Pushpa Fame Actress rashmika mandanna calls herself fans baby says its her work to make fans happy
Rashmika Mandanna - फोटो : instagram/rashmika_mandanna
अपनी पसंद में रखती हूं बैलेंस  
अपने करियर की शुरुआत से ही लोगों के बीच अलग जगह बनाने वाली रश्मिका की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही। नेशनल क्रश बनने के बाद और फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरने के चक्कर में वह काफी व्यस्त हो गईं। रश्मिका कहती हैं, 'अगर मैं यह कहूं कि इतनी मशहूर होने के बाद जिंदगी में तनाव नहीं होता है तो यह झूठ होगा। मेरी जिंदगी में भी काफी ज्यादा स्ट्रेस है, लेकिन मैं अपने फैंस की पसंदीदा अभिनेत्री हूं और मुझे वह काम करना पसंद है, जिससे मेरे फैंस को खुशी मिले। उन्हें खुश करना ही मुझे आगे बढ़ने और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। इसी वजह से मैं अपनी पसंद में बैलेंस बनाए रखती हूं कि क्या मुझे चाहिए और क्या मेरे फैंस मुझसे चाहते हैं।' 
Birthday Special: Pushpa Fame Actress rashmika mandanna calls herself fans baby says its her work to make fans happy
रश्मिका मंदाना - फोटो : Insatagram- @rashmika_mandanna

पुष्पा को मिले प्यार के लिए कहा शुक्रिया 
'पुष्पा: द राइज' की सफलता के बाद जितना प्यार रश्मिका को मिला है, उसने उनकी शोहरत को और बढ़ा दिया। रश्मिका बोलीं, 'मैं फैंस से मिले इतने प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। दर्शकों का इस तरह का प्यार मुझे ज्यादा मेहनत से काम करने के लिए उत्साहित करता है। पुष्पा ने हर रुकावट को पार करके कामयाबी हासिल की है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Pushpa Fame Actress rashmika mandanna calls herself fans baby says its her work to make fans happy
रश्मिका मंदाना न्यू ईयर लुक - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

इस साल करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
यह साल रश्मिका के लिए काफी अच्छा नजर आ रहा है, क्योंकि इस साल वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद रश्मिका के पास दो और हिंदी फिल्में 'गुडबाय' और 'एनिमल' हैं, जिनमें वह अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्मों के बारे में रश्मिका कहती हैं, 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि एनिमल की घोषणा भी की जा चुकी है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ टीम भी बहुत अच्छी है। यह मेरे लिए कोई सपना पूरा होने जैसा है।'

विज्ञापन
Birthday Special: Pushpa Fame Actress rashmika mandanna calls herself fans baby says its her work to make fans happy
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मनाएंगी अपना जन्मदिन 
अपने जन्मदिन को लेकर रश्मिका बेहद खुश नजर आईं और बोलीं, 'इस साल का मेरा आधा जन्मदिन काम करते हुए बीतेगा। इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं वही करूं, जो मुझे पसंद है। मेरी टीम ने मुझे आधे दिन की छुट्टी दी है। उस दौरान मैं अकेले में समय बिताना पसंद करूंगी। इसके बाद मैं अपने कुछ दोस्तों और परिवार के सदस्यों से भी मिलूंगी। बाकी बचे हुए समय में शूटिंग के लिए ट्रैवल करूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed