सब्सक्राइब करें

Ram Charan: 41 दिनों की कठिन साधना, दर्शकों के बीच पहुंचे नंगे पैर, राम चरण के काले वस्त्रों का ये है रहस्य

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 05 Apr 2022 01:03 PM IST
सार

फिल्म ‘आरआऱआर’ में तेलुगू सुपरस्टार राम चरण का एंट्री सीन हजारों की भीड़ के बीच में में फिल्माया गया। 

विज्ञापन
RRR Actor Ram Charan Seen Walking in Barefoot Actor will Celibacy for 41 days Know About His Black Clothes Truth
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘आरआऱआर’ में तेलुगू सुपरस्टार राम चरण का एंट्री सीन हजारों की भीड़ के बीच में में फिल्माया गया। ब्रिटिश सरकार के पुलिस थाने को घेरने पहुंची पुलिस में एक खास स्वतंत्रता सेनानी को पकड़ने के लिए पुलिस अफसर बने राम चरण का संघर्ष सिनेप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और फिल्म के क्लाइमेक्स में राम चरण का प्रभु श्री राम की तरह भगवा पहन तीर बरसाने का कारनामा तो जिसने देखा, वही इसका असर जान सकता है। लेकिन, अभिनय की इस साधना की सफलता के लिए राम चरण फिल्म की रिलीज के साथ ही एक और साधना इन दिनों कर रहे हैं। मुंबई के गेयटी थिएटर में दर्शकों के साथ अपनी फिल्म ‘आरआऱआर’ देखने राम चरण नंगे पैर पहुंचे। इतने बड़े सितारे को दर्शकों के बीच नंगे पैर देख हर कोई हतप्रभ रह गए। दरअसल राम चरण 41 दिनों की एक कठिन साधना के बीच में हैं, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

RRR Actor Ram Charan Seen Walking in Barefoot Actor will Celibacy for 41 days Know About His Black Clothes Truth
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राम चरण जब मुंबई के गेयटी थिएटर पहुंचे तो एक बात ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ये था राम चरण का पहनावा। राम चरण यहां काले रंग के कुर्ता और पाजामे में नज़र आए। उनके हाथ में भगवा रंग का कपड़ा और गले में रुद्राक्ष की माला भी थी। दरअसल, सुपर स्टार राम चरण हमेशा से अय्यपा स्वामी के भक्त रहे हैं और वह कई वर्षों से 'माला' के साथ मंदिर जाते रहे हैं। इसे भक्त अयप्पा माला कहते हैं।

RRR Actor Ram Charan Seen Walking in Barefoot Actor will Celibacy for 41 days Know About His Black Clothes Truth
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अयप्पा माला पहनना दरअसल एक साधना का हिस्सा है। इस दौरान भक्त काले कपड़े पहनते हैं। छोटे रुद्राक्ष से बनी माला पहनते हैं। नंगे पैर चलते हैं। ये साधना लगातार 41 दिनों तक चलती है और इस दौरान भक्त केवल शाकाहारी भोजन करते हैं। ये साधना पूरी होने के बाद भक्त केरल स्थित सबरीमाला के अय्यप्पा स्वामी मंदिर जाकर इस अनुष्ठान का समापन करते हैं। जानकारी के मुताबिक राम चरण बीस साल की उम्र  से ही इस अनुष्ठान का निष्ठापूर्वक पालन करते आ रहे हैं। वह इस अनुष्ठान का पालन साल में दो बार पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं। इस दौरान वह  माथे पर चंदन भी लगाए रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Actor Ram Charan Seen Walking in Barefoot Actor will Celibacy for 41 days Know About His Black Clothes Truth
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राम चरण को अपने बीच पाकर फिल्म ‘आरआऱआर’ देख रहे दर्शक बेकाबू हो गए। इस दौरान बांद्रा के गेयटी थिएटर के बाहर हजारों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो गई। लोग उनके पैर कुचलते रहे और वह मुस्कुराते रहे। फिल्म में राम चरण के पुलिस अवतार से लेकर स्वतंत्रता सेनानी के अवतार तक लोग उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। दर्शकों ने  जब उन्हें भगवा भेष में धनुष बाण ताने आग पर चलते देखा तो जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

विज्ञापन
RRR Actor Ram Charan Seen Walking in Barefoot Actor will Celibacy for 41 days Know About His Black Clothes Truth
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले हफ्ते में सोमवार के बाद चार दिनों की गिरावट के बाद फिल्म ‘आरआरआर’ के कलेक्शन में अब दिन पर दिन तेजी देखी जा रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया। फिल्म ‘आरआऱआर’ हिंदी की इस कामयाबी पर मुंबई में बुधवार को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें फिल्म से जुड़े तमाम सितारे और हिंदी फिल्म जगत के मशहूर लोग शिरकत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed