फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir-Alia Wedding: शादी के पहले धमाकेदार बैचलर पार्टी करेंगे रणबीर कपूर, ये स्टार्स शाम में लगाएंगे चार-चांद

Tue, 05 Apr 2022 10:54 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 05 Apr 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor to host a bachelors party ahead of wedding with Alia Bhatt here the guest list
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की शादी की तारीख 14 अप्रैल बताई गई है। वहीं अब आलिया और रणबीर की शादी से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें रणबीर कपूर की शानदार बैचलर पार्टी की जानकारी दी गई है।

 
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर शादी से पहले एक शानदार बैचलर पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें वह अपने करीबी लोगों के साथ धमाल मचाएंगे। इस पार्टी में कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे।
Ranbir Kapoor to host a bachelors party ahead of wedding with Alia Bhatt here the guest list
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी उनके घर में ही आयोजित होगी, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। रणबीर की पार्टी में एक्टर अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी शामिल हो सकते हैं। इन तीनों के साथ रणबीर कपूर अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। इनके अलावा पार्टी में रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बैचलर पार्टी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Ranbir Kapoor to host a bachelors party ahead of wedding with Alia Bhatt here the guest list
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसके मुताबिक, शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हनीमून पर नहीं जाएंगे। दावा है कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के काम में काफी ज्यादा बिजी हैं और इसी वजह से वह दोनों शादी के बाद तुरंत काम पर लौट जाएंगे और अपने हनीमून को बाद के लिए टाल देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor to host a bachelors party ahead of wedding with Alia Bhatt here the guest list
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दावा है कि रणबीर कपूर शादी के तुरंत बाद लव रंजन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। इसके अलावा रणबीर 22 अप्रैल के बाद ही अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना दिखाई देने वाली हैं। वहीं आलिया भट्ट भी शादी के बाद अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो सकती हैं। वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली हैं। रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed